Sagar: डेंगू से 4 साल की मासूम की मौत से हड़कंप, पहले सागर में इलाज, भोपाल रेफर, जहां दम तोड़ा
सागर, 11 अगस्त। मच्छर अपना प्रकोप दिखाने लगे है। सागर में डेंगू से तहसीली निवासी एक परिवार की चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। उसे सागर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रैपिड एंटीजन टेस्ट में डेंगू पाॅजिटिव निकला था। प्लेटलेट्रस तेजी से कम हो रहे थे, जिस कारण से भोपाल रेफर किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया है।

जानकारी अनुसार तहसीली इलाके में रहने वाले एक परिवार में चार साल की बच्ची को बीते दिनों बुखार और शरीर में लाल लाल निशान आ रहे थे। उसे सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया था, जिसमें बच्ची को डेंगू निकला था। यहां तीन दिन रखकर इलाज किया गया था। प्लेटलेट्रस तेजी से कम हो रहे थे, जिसमें कारण उसे भोपाल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। वहां भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और बीते रोज उसने दम तोड़ दिया।
टीम भेजकर लार्वा सर्वे कराया गया है
जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. एलएस शाक्या ने बताया कि जब तक मैक एलाइजा टेस्ट न हो डेंगू की पुष्टि नहीं कर सकते। सूचना मिलने के बाद मृतक बच्ची के घर व आसपास के इलाके में लार्वा सर्वे कराया गया है। मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया है। भोपाल अस्पताल से बच्ची की जांच व इलाज की रिपोर्ट बुलाई गई है।
सागर सहित जिले भर में एडीज मच्छर की भरमार
सागर जिले सहित जिले भर में डेंगू वायरस को फैलाने वाले एडीज मच्छर की भरमार है। करीब बीते 10 सालों ने हर साल डेंगू वायरस का अटैक होता है। साल 2012 से 2016 के बीच तो हजारों की संख्या में डेंगू के केस सामने आ चुके हैं। पूरा सागर जिला इस मामले में डेंजर जोन में शामिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications