Sagar: पिता पुलिस में ड्राइवर, बेटा पंजाब रेजिमेंट में बना लेफ्टिनेंट अफसर

सागर के रहने वाले अजय पाटीदार का नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) में चयन हुआ था। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अब अजय लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनकी 9 पंजाब रेजिमेंट में पोस्टिंग हुई है।

नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए)

Madhya Pradesh के सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ ड्राइवर राकेश पाटीदार के बेटे का एनडीए में चयन हुआ था। अब उनके बेटे की कड़ी मेहतन और विभिन्न जगहों में प्रशिक्षण के बाद उनकी 9 पंजाब रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के पद पर पोस्टिंग मिली है। बेटे के घर उनके घर में खुशियां मनाई जा रही हैं।

पुलिस लाइन सागर में आरक्षक चालक के रूप में पदस्थ राकेश पाटीदार के पुत्र अजय पाटीदार अपना प्रशिक्षण पूरा कर आज लेफ्टिनेंट बन गए हैं। अजय 12वीं करने के बाद 2018 में एनडीए में चयनित होकर इंडियन आर्मी के 3 वर्ष पुणे 1 वर्ष आईएमए देहरादून से कठिन प्रशिक्षण से गुजर कर प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। प्रशिक्षण पूरा कर लेफ्टिनेंट के पद पर पंजाब रेजीमेंट में पदस्थ हुए हैं। परिवार एवं मित्रों में बेटे के इस पद पर पहुंचने से बहुत खुशी का महौल है। वहीं राकेश पाटीदार को पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेटे की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+