MP News: क्या है सफेद मूसली की खेती?, जिसने किसान को बना दिया करोड़पति
केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा है कि कृषि का लाभ का धंधा बने। इसके लिए शासन द्वारा किसान हितैषी कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पाकर कृषक बड़ी संख्या में फसलों का उत्पादन कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।
किसानों की अच्छी आय होने से कृषक आर्थिक तौर पर भी सुदृढ़ भी हो रहे हैं। शासन की योजना से कृषि लाभ का व्यवसाय बना है।

विकासखंड बागली के किसान रामचरण ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से औषधीय फसलों की जानकारी लेकर सफेदमूसली की खेती प्रारंभ की है। एक एकड़ जमीन में खेती से 20-25 क्विंटल कंद का उत्पादन प्राप्त होता है, तथा छिलने के बाद 4-6 क्विंटल सूखी सफेदमूसली प्राप्त होती है। वर्तमान में 18-20 बीघा में सफेदमूसली की खेती की जा रही है। साथ ही अंतरवर्तीय फसलों के रूप गेहूं और अरहर की खेती भी की जा रही है।
किसान रामचरण ने बताया कि, सफेदमूसली की खेती से एक वर्ष में लगभग 40-50 लाख की आय प्राप्त हो रही है। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से विभागीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उद्यानिकी की नवीन तकनीकी से औषधीय फसल सफेदमूसली की खेती कर रहे है। किसान हितैषी योजनाओं के संचालन के लिए किसान रामचरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी
मध्यप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं रुपये 2425 प्रति क्विंटल पर रुपये 175 प्रति क्विंटल की दर से किसानों को बोनस का भुगतान किया जायेगा। जिले में गेहूं उत्पादक एवं समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने वाले किसानों को गेहूं की कुल राशि 2425 रुपये प्रति क्विंटल सहित 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस इस प्रकार कुल 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की राशि का भुगतान किया जायेगा।
रबी विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के प्रमुख गेहूं उत्पादक एवं समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने वाले सभी किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं एवं उस पर बोनस राशि प्रदाय की जाएगी। कलेक्टर भव्या मित्तल ने समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन करने में जिले में किसानों को कोई समस्या न हो इसे दृस्टिगत रखते हुए जिले में गेहूं खरीदी के लिए 25 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।
ये भी पढ़े- MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, किसान कैसे करें स्लॉट बुकिंग, जानिए












Click it and Unblock the Notifications