'इमरती देवी का रस खत्म हो गया चाशनी नहीं बची', जीतू के बयान पर बवाल

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक सवाल का उत्तर देते समय उन्होंने पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने हंसते हुए कहा, "देखो ऐसा है, अब इमारती जी का रस खत्म हो गया है, जो अंदर चाशनी होती है, उनके लिए अब मैं कुछ बात नहीं कर रहा।"

इस वीडियो के बाद जीतू ने इमरती को अपनी बड़ी बहन जैसी कहा। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रवक्ता ने पलटवार किया। इमरती देवी ने कहा, "जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगी।"

Ruckus over Jitu Patwari statement Imarti Devi juice has ended there is no syrup left BJP angry

जीतू का 16 सेकेंड का वीडियो ग्वालियर का बताया जा रहा है। वे गुरुवार रात कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इसके बाद मीडिया से बात की थी। जीतू इससे पहले मुरैना में प्रियंका गांधी की सभा में शामिल हुए थे। प्रियंका कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल नीटू सिकरवार के समर्थन में सभा करने आई थीं। भाजपा बोली- जीतू पटवारी की मानसिकता घृणित

बीजेपी नेता आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की घृणित मानसिकता। महिलाओं में रस ढूंढते हैं कांग्रेसी। जिन जीतू पटवारी को भाजपा की एक दलित नेत्री में रस कम नजर आता है। क्या वहीं जीतू पटवारी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को भी इस नजर से ही देखते हैं।

आशीष अग्रवाल ने लिखा कि ऐसा क्यों है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिलाओं को अपमानित करने के लिए नीच से नीच शब्द ढूंढकर लाते हैं। महिलाएं दिग्विजय सिंह को टंच माल, कमलनाथ को आइटम नजर आती हैं और इनका अनुसरण करते हुए जीतू पटवारी उनमें रस और चाशनी ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस का मूलचरित्र ही महिला विरोधी है। जीतू पटवारी की इस घृणित और निंदनीय मानसिकता पर 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी क्या राय रखती हैं।

पटवारी को काले झंडे दिखाए जाएंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी का पुरजोर विरोध किया जाएगा। पटवारी द्वारा भाजपा नेता इमरती देवी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई है, जिसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जीतू का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जहां जीतू जाएगा, वहां उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे।

इमरती देवी का एक ऑडियो भी इंटरनेट पर वायरल

बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री इमरती देवी का एक ऑडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में बातचीत करते सुनाया जा रहा है। इमरती देवी भिंड-दतिया संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया और ग्वालियर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक के समर्थन में बात करती सुनी जा रही हैं। हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और वन इंडिया हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

दिग्विजय सिंह भी दे चुके है विवादित बयान

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी महिलाओं पर कई बार विवादित टिप्पणियाँ की हैं। एक पार्टी कार्यक्रम में उन्होंने जयंती नटराजन को 'टंच माल' कह दिया था। दिग्विजय ने एक बार राखी सावंत पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल और राखी सावंत जितना एक्सपोज करने का वादा करते हैं, उतना करते नहीं हैं। उनके इस बयान पर राखी ने उन्हें 'सठिया गए हैं' कहकर झिड़का था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+