MP News: रोजगार के खुले रास्ते, यहां युवाओं को मिलेगी मनपसंद नौकरी
रतलाम में 21 जून को जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 25 जून को शासकीय ITI सैलाना रोड पर रखा गया है। रोजगार मेले में 10 से 12 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी यू.पी. अहिरवार ने बताया कि, मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन आपरेटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, प्राचार्य, व्याख्याता, ट्रेनी, हेल्पर, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर, सुपरवाईजर, एजेंट, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउण्टेंट, लाइब्रेरियन, लेबर आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8 वीं उत्तीर्ण से स्नातकोत्तर तथा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।

रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाली कम्पनियों में टाईगर सिक्यूरिटी, जी.आर इण्डस्टीज, मारूती मेंटेनेन्स, भारतीय जीवन बीमा निगम रतलाम, एक्सिस बैंक गुडगांव, माही ग्रुप ऑफ एजुकेशन बांसवाडा, जील फैशन वियर प्रा. लि. बदनावर, स्काई इंटरप्राइजेस, जस्ट डॉयल, अभिषेक ब्रिक इंदौर, एस.आई.एस सिक्योरिटी नीमच, रीचीम प्रा.लि. वडोदरा गुजरात आदि है।
इच्छुक आवेदक 25 जून को प्रातः 10.00 से दोपहर 3.00 बजे तक शासकीय आईटीआई सैलाना रोड पर अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार इंदौर जिले में युवाओं को प्रतिष्ठित निजी कम्पनियों में नौकरियां दिलाने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस सिलसिले में संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) नन्दा नगर, इंदौर में 25 जून 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
इस रोजगार मेले में प्रतिभाशाली महिलाओं के लिए अपने करियर को आगे बढ़ाने का शानदार अवसर है। कौशल के आधार पर केवल महिला उम्मीदवार इस जॉब के लिए आवेदन कर सकती है। इस मेले में ट्रेनिंग ऑफिसर, एसएमओ तथा क्वालिटी चेकर के पदों पर नियुक्ति होगी।
ये भी पढ़े- Kadaknath पालन कर लाखों में करें कमाई, बस इतने समय में हो जाएंगे मालामाल












Click it and Unblock the Notifications