Rewa News: रीवा में काल बनकर स्कूली बच्चों पर गिरी दीवार, मलबे में दबकर 4 छात्रों की मौत

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। शनिवार को गढ़ कस्बे में स्कूल के दीवार गिरने से 4 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 7 से अधिक स्कूली बच्चे भी इस मलबे में दब गए थे जो अभी गंभीर घायल हैं। जिन्हें रीवा के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर संचालित निजी सनराइज पब्लिक स्कूल की दीवाल ढहने से चार बच्चों की मौत हुई है। जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल की दीवार एक अन्य मकान से सटकर लगी हुई थी और भारी बारिश की वजह से उस मकान की दीवार में नमी आ गई थी, जिसकी वजह से दीवार ढह गई है।

Rewa News Four school children died due to wall collapse

जब स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे इसी दौरान दीवार धराशाई हो गई है।जिसमें नौनिहाल बच्चों की दबकर मौत हो गई है और कई बच्चे घायल हुए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल मच गया। मौके पर स्थानीय कलेक्टर, एसपी और नगर पालिका के अधिकारी पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घायल स्कूली बच्चों को अस्पताल में पहुंचाया जा चुका है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। लेकिन चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में मरने वाले 4 स्कूली बच्चों में से 3 बच्चे एक ही परिवार के हैं। ये सभी बच्चे स्कूल की छुट्‌टी होने के बाद घर जाने के लिए स्कूल क्लास से बाहर निकले ही थे कि तभी नजदीकी मकान की दीवार गिर पड़ी और इसकी चपेट में कई स्कूली बच्चे आ गए। ये सभी बच्चे दीवार के मलबे में दब गए थे। जिसकी वजह से चार बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 से अधिक स्कूली बच्चों के गंभीर घायल होने पर उनको अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासनिक अधिकारी पूरी घटना की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+