MP: अवैध मदरसों का होगा रिव्यू, कट्टर कमेंट लिखने वालों पर सख्त एक्शन, CM शिवराज ने कानून व्यवस्था पर ली बैठक

मध्यप्रदेश में एक बार फिर माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई होगी और अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इसके लिए सीएम शिवराज ने कानून व्यवस्था पर उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश।

CM शिवराज ने कानून व्यवस्था पर उच्च स्तरीय बैठक ली

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार सुबह कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को राज्य में चल रहे अवैध मदरसों का रिव्यू करने के निर्देश दिए। साथ ही कट्टरता और भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के बाद गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी अधिकारियों से जेएमबी और पीएफआई जैसे संगठनों पर सख्त नजर रखने को कहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के जिन अवैध मदरसों संस्थानों में रिव्यू किया गया है। वहां कट्टरता और अतिवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी सोशल मीडिया पर नजर रखें। भ्रामक खबरें संवेदनहीन विषय वस्तु और कट्टरवाद बढ़ाने वाले कमेंट लिखने वालों को पहचाने और आवश्यक कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा नियम में पुलिस के पक्ष को अच्छे से देख लें और रिव्यू कर लें। जल्द ही डीएफओ के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों से कहा कि आहते बंद होने के बाद कहीं और से शराब ना बिके, इस पर सतत नजर रखें और कार्यवाही करें। अगर ऐसा होता पाया जाए तो ऐसे स्थानों को ध्वस्त करें। साइबर अपराध पर निरंतर कार्यवाही हो। तकनीक का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि अवैध रेत के खिलाफ अच्छा एक्शन हुआ है माफिया गिरी चलाने की मानसिकता रखने वालों को ध्वस्त किया जाए।

मुझे मध्य प्रदेश पुलिस पर है गर्व: CM

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून व्यवस्था में कसावट के मामले में की गई अच्छी कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने नक्सल के खिलाफ बालाघाट में हुई कार्यवाही की विशेष तौर पर प्रशंसा की। साथ ही बुरहानपुर में अतिक्रमण हटाने त्योहारों पर पुलिस की मुस्तैदी और त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे मध्यप्रदेश पुलिस पर गर्व है। पुलिस अधिकारी त्वरित एक्शन में पीछे ना रहे सीएम ने कहा कि एमपी पुलिस कानून व्यवस्था के मामले में देश में नंबर वन बनने की क्षमता रखती है। इसलिए काम में लगातार सुधार किया जाए।

JMB-PFI संगठन पर रखें नजर: मंत्री नरोत्तम मिश्रा

JMB-PFI संगठन पर रखें नजर: मंत्री नरोत्तम मिश्रा

बैठक के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर जेएमबी और पीएफआई जैसे संगठनों पर भी सख्ती से नजर रखी जाएगी। संगठित अपराध पनपने नहीं दिए जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि सीएम ने साफ कहा है कि अहाते बंद मतलब बंद होने चाहिए। कानून व्यवस्था संबंधी बैठक के बाद सीएम ने रीवा में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर भी अफसरों से चर्चा की और किसी तरह की लापरवाही की स्थिति ना बनने देने के निर्देश दिए हैं।

सीएम की बैठक से पहले PHQ में डीजीपी ने अफसरों के साथ की मीटिंग

इधर मुख्यमंत्री की कानून व्यवस्था को लेकर आज हुई बैठक से एक दिन पहले बीजेपी सुधीर कुमार सक्सेना ने पुलिस मुख्यालय में एडीजी रैंक के अफसरों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद डीजीपी ने इंटेलिजेंस के अफसरों के साथ भी लंबी चर्चा की। शाम को करीब 4:00 बजे से डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय के अधिकांश एडीजी को बुलाया और लंबी बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य बजट आवंटन को लेकर था, लेकिन इसमें आज हो रही मुख्यमंत्री के साथ बैठक को लेकर भी चर्चा की गई थी। इस बैठक के बाद इंटेलिजेंस के अफसरों के साथ भी डीजीपी की लंबी बैठक चली। इस बैठक को लेकर भी यही माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की समीक्षा की बैठक से पहले पूरे प्रदेश की स्थिति को लेकर डीजीपी और इंटेलिजेंस के अफसरों ने रिव्यू किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+