खजाना पाने के चक्कर में चली गई रिटायर्ड सूबेदार मेजर की जान

शिवपुरी में खजाना खोदने के बहाने से बुलाकर कर दी गई रिटायर्ड सूबेदार मेजर की हत्या

शिवपुरी, 8 जून। खजाना पाने के चक्कर में रिटायर्ड सूबेदार मेजर की जान चली गई। पांच लोगों ने खेत से खजाना खोदने का लालच देकर रिटायर्ड सूबेदार मेजर को खेतों में बुलाया और यहां उनकी हत्या करके लाश को तालाब के पानी में फेंक दिया। इसके बाद उन्हीं के घर पर जाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

murder
कहते हैं कि लालच बुरी बला है और ऐसा ही कुछ शिवपुरी के बामौर कलां में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार मेजर ब्रजकिशोर शर्मा के साथ हुआ। रिटायर्ड सूबेदार मेजर ब्रजकिशोर शर्मा ने खजाने के लालच में अपनी जान गवा दी। रिटायर्ड सूबेदार मेजर के लालच का फायदा उन्हीं के एक परिचित रामवीर यादव ने उठाया और अपने मित्रों के साथ मिलकर रिटायर्ड सूबेदार मेजर की हत्या कर दी। खजाने के लालच में रिटायर सूबेदार मेजर की जान चली गई।
police station
खेत में खजाना खोजने के बहाने से बुलाया था रिटायर्ड सूबेदार मेजर को
रिटायर्ड सूबेदार मेजर ब्रजकिशोर शर्मा को उन्हीं के परिचित के रामवीर यादव ने 1 जून को फोन करके बताया कि भैया साहब यादव के खेत में खजाना है आप जल्दी आ जाओ खजाना खोदकर निकालना है। रामवीर यादव की बातों में आकर ब्रजकिशोर शर्मा खेतों में पहुंच गए
रामवीर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कर दी हत्या
रामवीर यादव ने केपी यादव और तेजपाल यादव समेत अन्य दो साथियों के साथ मिलकर ब्रजकिशोर शर्मा को दबोच लिया। इसके बाद उन्होंने ब्रजकिशोर का गला दबा कर उनकी हत्या कर दी और उनकी लाश को तौलिए से बांधकर रस्सी के सहारे सीने पर बड़ा पत्थर बांध दिया। आरोपियों ने मिलकर पानी से भरे हुए तालाब में लाश को फेंक दिया।
ब्रजकिशोर शर्मा के घर जाकर आरोपियों ने की चोरी
आरोपियों ने ब्रजकिशोर शर्मा की हत्या के बाद उनकी लाश को तालाब में फेंक दिया। इसके बाद सभी आरोपी ब्रजकिशोर शर्मा के घर पहुंच गए। यहां पर आरोपियों ने ब्रजकिशोर शर्मा के घर में रखे हुए सोने चांदी के जेवर और अन्य सामान चुरा लिया।
1 जून से लापता थे ब्रजकिशोर शर्मा
ब्रजकिशोर शर्मा 1 जून से लापता थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन 5 जून को उनकी लाश तालाब के पानी में तैरती हुई मिली। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की और जांच के बाद पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपी रामवीर यादव केपी यादव और तेजपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
ब्रजकिशोर शर्मा से रंजिश रखने वाले भैया साहब के खेत को आरोपियों ने चुना
ब्रजकिशोर शर्मा की किसान भैया साहब यादव से रंजिश चल रही थी। इसी का फायदा आरोपियों ने उठाया और पूरे मामले को भैया साहब यादव पर डालने के लिए उन्होंने ब्रजकिशोर शर्मा को भैया साहब यादव के खेत पर ही बुलाया। यहीं पर ब्रजकिशोर शर्मा की हत्या कर दी, जिससे सब की नजर में भैया साहब यादव दोषी नजर आए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+