MP Weather: भोपाल सहित एमपी के कई जिलों में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी, छिंदवाड़ा में CM की सभा कैंसिल

MP Weather News: मध्य प्रदेश की राजधानी में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भोपाल सहित प्रदेश के कई दिनों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में बारिश के कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा रद्द हो गई। भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह की नामांकन रैली भी रद्द करनी पड़ी।

Red alert issued for heavy rain in MP including Bhopal CM yadav meeting canceled in Chhindwara

मध्य प्रदेश में मानसून की प्रारंभिक प्रवृत्ति से पहले प्री-मानसून की बारिश हो रही है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में बारिश के कारण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सभा कैंसिल हो गई और भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह की नामांकन रैली भी रद्द हो गई।

भोपाल के कई इलाकों में भी दोपहर में तेज बारिश हुई, जिसमें अशोकनगर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 15 मिनट तक बारिश की गई। गुना में भी तेज बारिश हुई और टीकमगढ़ में आंधी चली।

जबलपुर समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी है, क्योंकि प्री-मानसून एक्टिविटी के कारण यहां बारिश के साथ 50-60 Km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मानसून आने के बाद 4 इंच बारिश होने पर ही बोवनी करें।

भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं और इसके कारण लोकल सिस्टम स्ट्रॉन्ग हैं, जिसके चलते कई जगहों पर आंधी और तेज बारिश के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+