बस स्टैण्ड पर 'दंगल', जमकर चले लात घूंसे, जान बचाने के लिए भागते फिरे यात्री, देखें वीडियो
Ratlam News, रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में बस स्टैण्ड पर आधी रात को दंगल हुआ, जिसमें जमकर लात धूंसे चले। सवारियों तक की जान पर बन आई। बीती रात की गुंडागर्दी का ये खौफनाक घटनाक्रम बस स्टैण्ड के CCTV कैमरे में कैद हुआ है, जो सोशल मीडिया में मंगलवार को वायरल हो गया।

दरअसल, रतलाम बस स्टैंड पर रात करीब साढ़े बारह बजे एक युवक खड़ा होकर दो अन्य युवकों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वहां कुछ अन्य युवक भी दौड़कर आ जाते हैं और पहले से खड़े युवक पर हमला कर देते हैं। लात घूसों व लाठी से उस पर अंधाधुंध वार करते हैं।
READ MORE : RTI में मांगी सूचना के बदले मिले कंडोम से भरे दो लिफाफे, देखें चौंकाने वाला VIDEO
बस स्टैण्ड पर मौजूद सवारियों के माजरा समझ में नहीं आता है। जान बचाने के लिए सवारियां भी इधर-उधर भागने लगती हैं। बाद में जिस युवक पर हमला किया जा रहा था उसने बस स्टैण्ड के वक्त कार्यालय में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बाद हमलावर युवक वहां से चले गए। रतलाम पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज किया है।
स्टेशन रोउ थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि रात को बस से सामान उतारने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ हो गया था। दोनों पक्ष हमाली का काम करते है। साधारण मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications