VIDEO: जिंदा चूहे के कान पर उगा आया सोयाबीन का पौधा, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़
रतलाम। रतलाम के नायन गांव में एक जिंदा चूहे के शरीर पर उगे सोयाबीन के पौधे की अनोखी घटना ने पूरे इलाके में कौतूहल पैदा कर दिया है। दरअसल, नायन गांव के किसान दातार सिंह अपने खेत में सोयाबीन की फसल पर कीटनाशक छिड़काव करने के लिए पहुंचे थे। कीटनाशक छिड़कने के दौरान उन्हें एक जिंदा चूहा दिखाई दिया जो कि चल नहीं पा रहा था। उसके शरीर पर सोयाबीन का पौधा उगा हुआ था जो कि गर्दन से होकर खेत की मिट्टी में लगा हुआ था। दातार सिंह ने अपने पड़ोसियों को पहले इस चूहे को दिखाया और वीडिया भी बनाया। बाद में वो चूहे को आसपास की मिट्टी समेत अपने घर ले आए आज भी वो चूहा जिंदा है।

खबर फैलते ही दातार सिंह के घर पर चूहे को देखने वालों की भीड़ लग गई है। वहीं, चूहे का वीडियो भी वायरल हो रहा है। किसान और दूसरे प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सोयाबीन की बुआई करीब 40 दिन पहले हो चुकी है और 40 दिनों से चूहा इसी जगह पर जिंद है। वहीं,कृषि और जीव वैज्ञानिक भी अचंभे में है। क्योंकि इस तरह का उनके सामने पहला मामला आया है। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है, कि बुआई के वक्त ट्रैक्टर के सिंड्रिल से ये चूहा मिट्टी में दब गया होगा और उसके गर्दन में घाव की जगह पर सोयाबीन की बीज आने से इसी जगह पर सोयाबीन का पौधा उग गया है। चूंकि चूहा कई दिनों तक बिना भोजन और पानी के भी जीवित रह सकता है। जीव विज्ञान के प्रोफेसर ए सिद्दकी मानते है, कि अनोखा मामला है लेकिन संभव भी है। क्योंकि चूहे बिल में रहते हैं और उसके घाव में सोयाबीन का पौधा उग गया और इसके बाद पौधा चूहे के शरीर के फ्लूड और और उसके इंग्रेडेन्ट को इस्तेमाल कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications