Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indian Railway: रक्षाबंधन पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, इस रूट पर यात्रियों को मिलेगी सौगात

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर 11 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित किए गए हैं। रतलाम मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फेरे विस्‍तारित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-

ट्रेन संख्‍या 09043/09044 बांद्रा टर्मिनस - गोरखपुर - दहानू रोड (द्वि-साप्ताहिक) स्पेशल -ट्रेन संख्‍या 09043 बांद्रा टर्मिनस - गोरखपुर स्पेशल जिसे पहले 27 अगस्त, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 1 सितंबर से 31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09044 गोरखपुर - दहानू रोड स्पेशल जिसे पहले 28 अगस्त, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 2 सितंबर से 1 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

Ratlam

ट्रेन संख्‍या 09493/09494 अहमदाबाद-पटना (साप्ताहिक) स्पेशल- ट्रेन संख्‍या 09493 अहमदाबाद - पटना स्पेशल जिसे पहले 25 अगस्त, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 1 सितंबर से 29 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09494 पटना-अहमदाबाद स्पेशल जिसे पहले 27 अगस्त, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 3 सितंबर से 31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09117/09118 सूरत - सूबेदारगंज (साप्ताहिक) स्पेशल - ट्रेन संख्‍या 09117 सूरत - सूबेदारगंज स्पेशल जिसे पहले 27 सितंबर, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 4 अक्टूबर से 27 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09118 सूबेदारगंज - सूरत स्पेशल जिसे पहले 28 सितंबर, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 5 अक्टूबर से 28 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09343/09344 डॉ. अंबेडकर नगर - पटना (साप्ताहिक) स्पेशल - ट्रेन संख्‍या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर - पटना स्पेशल जिसे पहले 26 सितंबर, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 3 अक्टूबर से 26 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09344 पटना - डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल जिसे पहले 27 सितंबर, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 4 अक्टूबर से 27 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09145/09146 मुंबई सेंट्रल-बरौनी (साप्ताहिक) स्पेशल - ट्रेन संख्‍या 09145 मुंबई सेंट्रल-बरौनी स्पेशल जिसे पहले 26 अगस्त, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 7 अक्टूबर से 11 नवंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09146 बरौनी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल जिसे पहले 29 अगस्त, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 10 अक्टूबर से 14 नवंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09111/09112 वडोदरा - गोरखपुर (साप्ताहिक) स्पेशल- ट्रेन संख्‍या 09111 वडोदरा - गोरखपुर स्पेशल जिसे पहले 30 सितंबर, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 7 अक्टूबर से 30 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09112 गोरखपुर - वडोदरा स्पेशल जिसे पहले 2 अक्टूबर, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 9 अक्टूबर से 1 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09195/09196 वडोदरा - मऊ (साप्ताहिक) स्पेशल - ट्रेन संख्‍या 09195 वडोदरा - मऊ स्पेशल जिसे पहले 28 सितंबर, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 5 अक्टूबर से 28 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09196 मऊ - वडोदरा स्पेशल जिसे पहले 29 सितंबर, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 6 अक्टूबर से 29 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09417/09418 अहमदाबाद - दानापुर (साप्ताहिक) स्पेशल - ट्रेन संख्‍या 09417 अहमदाबाद - दानापुर स्पेशल जिसे पहले 30 सितंबर, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 7 अक्टूबर से 30 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09418 दानापुर - अहमदाबाद स्पेशल जिसे पहले 1 अक्टूबर, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 8 अक्टूबर से 31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09569/09570 राजकोट-बरौनी (साप्ताहिक) स्पेशल - ट्रेन संख्‍या 09569 राजकोट-बरौनी स्पेशल जिसे पहले 27 सितंबर, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 4 अक्टूबर से 27 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल जिसे पहले 29 सितंबर, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 6 अक्टूबर से उसे 29 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
ट्रेन संख्‍या 09313/09314 उज्जैन - भोपाल स्पेशल [अनारक्षित] - ट्रेन संख्‍या 09313 उज्जैन - भोपाल स्पेशल जिसे पहले 31 अगस्त, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 1 सितंबर से 31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09314 भोपाल - उज्जैन स्पेशल जिसे पहले 1 सितंबर, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 2 सितंबर से 1 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09007/09008 वलसाड - भिवानी (साप्ताहिक) स्पेशल-ट्रेन संख्‍या 09007 वलसाड - भिवानी स्पेशल जिसे पहले 29 अगस्त, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 5 सितंबर से 26 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09008 भिवानी-वलसाड स्पेशल जिसे पहले 30 अगस्त, 2024 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 6 सितंबर से 27 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09043, 09007, 09343, 09117 और 09493 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 18 अगस्त, 2024 से जबकि ट्रेन संख्या 09145, 09111, 09195, 09417 और 09569 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 20 अगस्त, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- Railway Update: MP के इस स्टेशन से होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+