राजमाता माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी, चुनाव प्रचार छोड़ मां को देखने दिल्ली रवाना हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया
Jyotiraditya Scindia Mother: दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाजरत माधवी राजे सिंधिया का स्वास्थ क्रिटिकल स्टेज पर पहुंच गया है। हेल्थ बुलेटिन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया की एम्स में तबीयत ज्यादा खराब है।
उनकी क्रिटिकल हालत को देखते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने चुनावी कैम्पेन को छोड़कर भोपाल से विशेष प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए। माधवी राजे सिंधिया पिछले 50 दिन एम्स में भर्ती हैं। तीन दिन पूर्व ही उनकी सर्जरी हुई है।

सर्जरी के बाद मां की गंभीर स्थिति को देखते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे एक मई को दिल्ली रवाना हो गई थीं। वहीं, उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने सारे कार्यक्रम रद्द कर गुना से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। रविवार शाम तक सभी पारिवारिक सदस्य दिल्ली पहुंच गए।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनका पूरा परिवार चुनावी प्रचार में पिछले एक माह से गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में थे। इसी बीच लगातार केंद्रीयमंत्री की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत में उतार चढ़ाव की सूचना आ रही थी।
अब डॉक्टर्स ने गंभीर स्थिति की जानकारी दी। इस स्थिति को देखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मुंगावली की सभा कर भोपाल से दिल्ली रवाना हो गए।
बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया की तबीयत बेहद नाजुक है। उनका इलाज पिछले फरवरी से दिल्ली के एम्स में चल रहा है. इस बात की बाकायदा पुष्टि सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से भी की गई है।
बता दें कि मध्य प्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल गुना सीट पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे। 4 जून को नतीजे आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications