Rajgarh Lok Sabha: BJP या कांग्रेस, कौन किस पर भारी, जनता ने बताया हाल
Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की हलचल है, जहां तीसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले अब प्रचार प्रसार का शोर गुल थम चुका है। वहीं अब जनता 7 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी, जहां जनता अपना सांसद चुनेगी। वहीं इससे पहले वन इंडिया हिंदी की टीम राजगढ़ लोकसभा सीट की जनता के बीच पहुंची, जहां राजगढ़ लोकसभा सीट की जनता ने 5 साल का हिसाब-किताब बताने के साथ ही अपने मन की बात वन इंडिया हिंदी के साथ साझा की है।
राजगढ़ लोकसभा के व्यापारी भगवान सिंह राजपूत बताते हैं कि, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, कोई कैसी बात करता है, कोई कैसी बात करता है। हमारे पास दोनों पार्टी के लोग आते हैं। कोई कांग्रेस का बोलता है, कोई बीजेपी का बोलता है। यही कारण है कि, अभी किसी के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

सनखेड़ा के रहने वाले युवा किसान बताते हैं कि, अबकी बार कांग्रेस हावी है, दिग्विजय सिंह का 10 साल का कार्यकाल अच्छा रहा। मुख्यमंत्री रहे, लोगों की मदद की है, वर्तमान सांसद किसी के गांव में नहीं गए, यहां से दिग्विजय सिंह चुनाव जीतेंगे।
Recommended Video
दामारिया के रहने वाले विक्रम सिंह बताते हैं कि, राजगढ़ से अबकी बार दिग्विजय सिंह जीत सकते हैं। वर्तमान सांसद ने जनता के बीच बहुत नुकसान किया है। किसी के गांव पर नहीं गए। किसी को कोई काम नहीं किया।जनता पार्टी की सरकार ने सभी चीजों के भाव बढ़ा दिए हैं। किसान की फसल के दाम ठीक नहीं मिल रहे।
अन्य व्यापारी बताते हैं कि, बीजेपी या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी है, यह कहा नहीं जा सकता। अभी सभी बराबर ही है, जो काम 5 साल में हुआ है, वह सभी को दिख रहा है।
ये भी पढ़े- Rajgarh Loksabha: किसने किया वादा पूरा, क्या है राजगढ़ की जनता का इरादा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications