Rajgarh Lok Sabha: 'कांग्रेस का सपना पूरा नहीं होगा', MLA मोहन शर्मा ने ठोंका BJP की जीत का दावा
Lok Sabha Election की हलचल के बीच BJP ने राजगढ़ लोकसभा सीट को जीतने का खास प्लान तैयार किया हुआ है, जहां इसी खास प्लान के अंतर्गतBJP कार्यकर्ता अब जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और विकास की बात जनता को बता रहे हैं। राजगढ़ लोकसभा सीट से BJP ने रोडमल नागर को प्रत्याशी बनाया है, जहां नागर के समर्थन में नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा लगातार चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं।
राजगढ़ लोक सभा सीट पर ग्राउंड रिपोर्ट कवर करने पहुंची वन इंडिया हिंदी की टीम के साथ खास बातचीत करते हुए विधायक मोहन शर्मा ने राजगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी की रिकॉर्ड जीत का दावा ठोका है। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना भी साधा है।

नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा बताते हैं की, भारतीय जनता पार्टी चुनाव के तत्काल बाद अपनी रणनीति में लग जाती है, पांचों साल योजना बनाती है, चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता हर बूथ पर तैनात है। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, त्रिदेव इसके बाद पन्ना प्रभारी इस प्रकार रचना संगठन की है, उसके माध्यम से हम चुनाव जीतेंगे।
Recommended Video
MLA मोहन शर्मा बताते हैं कि, राजगढ़ हॉट सीट नहीं है, नरसिंहगढ़ भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है। राजगढ़ जिले की पांचों विधानसभा पहले भी कभी कांग्रेस जीती नहीं है, राघोगढ़-चांचौड़ा से पहले जीती थी, और चांचौड़ा हमारा घर बन चुका है, हम आठों सीट से चुनाव जीत रहे हैं।
MLA मोहन शर्मा बताते हैं कि, कांग्रेस का राघोगढ़ जीत का यह सपना है, और सपना देखना बुरी बात नहीं है। BJP के सभी कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं, इसलिए कांग्रेस का जीतना संभव ही नहीं है।
MLA मोहन शर्मा बताते हैं कि, नरसिंहगढ़ विधानसभा 40 से 50 हजार वोटों से BJP जीतेगी, परंतु हर विधानसभा सारंगपुर, खिलचीपुर, राजगढ़, सुसनेर राघोगढ़ और चांचौड़ा हम सभी जगह जीतेंगे। MLA मोहन शर्मा बताते हैं कि, दिग्विजय सिंह उम्र दराज नेता हैं, उम्र दराज नेता को चुनाव लड़ना नहीं चाहिए।
ये भी पढ़े- Rajgarh Loksabha: 'दिग्विजय सिंह को हराकर हरिद्वार भेजेंगे', राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने क्यों कही ये बात?












Click it and Unblock the Notifications