Rajgarh News: आर्मी ट्रक का टायर फटने से बड़ा हादसा, ट्रक और कार में टक्कर, 5 की मौत, 10 घायल

Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पीलूखेड़ी में एनएच 46 पर सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।

हादसा ओसवाल फैक्ट्री के सामने हुआ। मृतकों में 2 आर्मी के जवान व दो यात्री व एक फैक्ट्री कर्मचारी शामिल है।

Rajgarh Road Accident

बताया जा रहा है कि आर्मी के ट्रक का टायर फटने से वह भोपाल जा रही कमला यात्री बस से टकरा गया। इसमें बस सवार 2 यात्री, 2 आर्मी जवान व एक पैदल जा रहे फैक्ट्री कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई है।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बस से निकला डायल 100 और 108 पर जानकारी दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस और डायल 100 के स्टाफ ने घायलों को भोपाल रेफर किया है।

एक्सीडेंट में ओसवाल फैक्ट्री के एक कर्मचारी भी चपेट में आया है, उसकी भी मौके मौत हो गई है, जो बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पैदल फैक्ट्री की ओर जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद आर्मी के कई अफसर और भारी पुलिस बल घटनास्थल पर तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+