MP ka Mausam: भोपाल इंदौर ग्वालियर समेत इन जिलों में अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या नहीं
MP ka mausam: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लेकिन अब मौसम विभाग ने बारिश से राहत की संभावना जताई है। प्रदेश में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी कम जिलों में बारिश दर्ज की गई है।
मंगलवार सुबह 8:30 बजे से 5:30 बजे तक छिंदवाड़ा, नौगांव एवं खंडवा में 3, भोपाल में 2, सागर में 0.6, उज्जैन में 0.4, धार एवं इंदौर में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार से फिर झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के पास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने से इस मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने से गुरुवार से मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।
Recommended Video
अब तक कितनी बारिश
इस मानसूनी सीजन में 1 जून से 6 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश में 623.7 मिमी. वर्षा हो चुकी है। जो सामान्य वर्षा (519.8 मिमी.) की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 664.5 मिमी. वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा (569.9 मिमी.) के मुकाबले 17 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में अभी तक 592.4 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा (481.3 मिमी.) के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक है।
भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बुधवार को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के अनुमान वाले जिलों में सीधी, छिंदवाड़ा, पाढुर्णा, सिंगरोली, बालाघाट जिले शामिल हैं।
वहीं, छतरपुर नरसिंहपुर छतरपुर दमोह कटनी सतना सीहोर भोपाल विदिशा, खंडवा खरगोन हरदा आगर मालवा शाजापुर राजगढ़ खंडवा रतलाम मंदसौर उज्जैन गुना अशोकनगर शिवपुरी ग्वालियर श्योपुर दतिया निवाड़ी मुरैना भिंड रीवा मउगंज अनुपपुर शहडोल डिंडौरी मंडला सिवनी बैतूल बुरहानपुर जबलपुर पन्ना नर्मदापुरम रायसेन उमरिया मैहर टीकमगढ़ में भी पानी गिर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications