MP Weather: क्या एमपी में बारिश बिगाड़ेगी दिवाली का मजा? इंदौर, भोपाल, रीवा में कैसा रहेगा मौसम, IMD का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में इस बार दीपावली के आयोजन पर इंद्रदेव ने अपनी नजरों को लगा रखा है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के चार जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

आज गुरुवार दिवाली केदिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Weather in Madhya Pradesh

प्रदेश में इन दिनों गुलाबी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। वहीं कई जिलों में दिन में गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दिवाली तक मौसम शुष्क बना रहेगा उसके बाद ठंड अपना असर दिखना शुरू करेगी।

इन दिनों में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग में दीपावली के अवसर पर मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट और मंडला जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

दीपावली के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण ठंड दस्तक दे सकती है। वर्तमान में निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जबकि ऊपर के स्तर पर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

बुधवार का जानिए तापमान
बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान खजुराहो में 37.2, ग्वालियर में 36.4, गुना में 36.5, उज्जैन में 35.5, जबलपुर में 33.8, जबलपुर में 33.8, सतना में 35.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

सबसे कम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजगढ़ में 17 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 18.8, जबलपुर में 20.7, भोपाल में 18.4, ग्वालियर में 19.8 और इंदौर में 19.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+