MP Weather: ठंड की आहट के बीच बारिश का यू-टर्न, जानिए इंदौर भोपाल समेत एमपी में आज कैसा रहेगा मौसम

MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में इस साल ठंड ने अपना रंग दिखाने में थोड़ी देर कर दी है। दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी ज्यादातर जगहों पर लोगों को गर्म कपड़े नहीं निकालने की जरूरत नहीं पड़ी है। मौसम विभाग ने बताया है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में वहीं ठंड को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड के लिए इंतजार करना होगा। प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। रविवार को प्रदेश के अन्य जिलों के मौसम में भी कोई भी बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार दिख रहे हैं।

MP Weather Forecast

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल के मौसम के बारे में पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि भोपाल में सुबह धुंध छाई हो सकती है। हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

ग्वालियर में 18.4, इंदौर में 18.4, भोपाल में 16.4,जबलपुर में 17.4, उज्जैन में 18, बालाघाट में 15.8, उमरिया में 17, टीकमगढ़ में 16.01, मंडला में 15, डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।

अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 31.5, ग्वालियर में 32.6, इंदौर में 32.6, उज्जैन में 33.8 और जबलपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

वर्तमान में दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर मध्य समुद्र तल से 3.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। इसका कोई विशेष असर नहीं होने के कारण मध्य प्रदेश में हल्की उमस महसूस हो रही है। प्रदेश की न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+