MP Weather News: भोपाल समेत कई जिलों में फिर से बारिश शूरू, एमपी के 27 जिलों में अलर्ट जारी

Weather News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का सिस्टम सक्रिय हो गया है। गुरुवार को एमपी के भोपाल, नर्मदापुरम, टीकमगढ़ और रायसेन समेत 16 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 27 जिलों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, मुरैना, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, इंदौर, रायसेन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर और शहडोल जिलों में तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

Rain starts again in Narmadapuram Morena including Bhopal alert issued in 27 districts of MP

मौसम विभाग ने 24 और 25 अगस्त को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 31 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार को छतरपुर के नौगांव में डेढ़ इंच से ज्यादा पानी गिरा। सीधी में 1 इंच, उज्जैन-रीवा में पौन इंच पानी दर्ज किया गया। गुना, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, मलाजखंड, खजुराहो, मंडला और रायसेन में आधा इंच के करीब बारिश हुई। पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, सतना और सिवनी में भी हल्की बारिश हुई। राज्यभर में मौसम की गतिविधियों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Rain starts again in Narmadapuram Morena including Bhopal alert issued in 27 districts of MP

पगारा बांध के गेट लंबे अंतराल के बाद खुले

मुरैना जिले के जौरा क्षेत्र में स्थित पगारा बांध के ऑटोमैटिक गेट गुरुवार को 10 साल के लंबे अंतराल के बाद खुल गए हैं। यह कदम तब उठाया गया जब डैम का जलस्तर 654 फीट पर पहुंच गया, जिससे वह ओवरफ्लो होने लगा। इस डैम की कुल क्षमता 654 फीट है और आसन नदी पर बने इस बांध में श्योपुर जिले के विजयपुर से लेकर पहाड़गढ़ तक बारिश का पानी आ रहा है।

डिंडौरी में उफनती नदी में बहा युवक

डिंडौरी जिले में एक युवक उफनती नदी पार करते समय बह गया। युवक को पानी से बाहर निकलने में करीब आधे घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी सहायता की और सुरक्षित बाहर निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+