एमपी में बारिश का अलर्ट, झाबुआ-अलीराजपुर में और बिगड़ सकते हैं हालात; भोपाल में कैसा रहेगा मौसम?

MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में मानसून विदा होने को है। उससे पहले आने वाले दिनों में 24 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदा-बांदी के आसार हैं।

29 सितंबर को बैतूल में 0.4 मिमी, शिवपूरी में 24 मिमी, धार में 0.6 मिमी, रतलाम में 21 मिमी, इंदौर में 0.7 मिमी, ग्वालियर में 3 मिमी, खजुराहो और उज्जैन में 2 मिमी बारिश हुई है।

Weather in Madhya Pradesh

मौसम विभाग का कहना है कि अभी भी मध्य प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बना हुई है। एक ट्रफ लाइन अरब सागर में बनती दिखाई दे रही है। यह ट्रफ लाइन बिहार तक जा रही है। इसके मध्य प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से से गुजरने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने आज सोमवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

वहीं भोपाल, इंदौर समेत अन्य जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक येलो अलर्ट की एक श्रेणी में 4 जिले हैं, जिनमें बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार शामिल हैं। इन चारों जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।

बता दें कि रविवार को कई जगहों पर भारी बारिश हुई थी, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। प्रदेश में अगले 24 घंटे में लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 2 कैटेगरी में येलो अलर्ट जारी किया है।

जिसके मुताबिक येलो अलर्ट की एक कैटेगरी में 4 जिले हैं, जिनमें बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर और धार शामिल हैं। इन चारों जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है‌।

वहीं भोपाल, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, इंदौर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, दतिया, भिंड, मुरैना, , रतलाम, उज्जैन और देवास समेत अन्य जिलों में तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+