MP Weather: एमपी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इंदौर भोपाल समेत इन जिलों में चेतावनी, कब तक खराब रहेगा मौसम?
MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में लगतार हो रही जोरदार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 2 दिन बाद मध्य प्रदेश में बारिश में कमी आ सकती है। वहीं दूसरी कई जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
सोमवार को झमाझम बारिश का सिलसिला थोड़ा कम पड़ा है। दिन में किसी भी जिले में पानी खूब नहीं बरसा। इस बीच लोगों ने चैन की सांस ली है। सोमवार सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक छिंदवाड़ा में 8 मिलीमीटर, सागर में 0.8, उमरिया में 2, भोपाल में 5, धार में 1, गुना में 0.4, ग्वालियर में 2, दमोह में 1, मंडला में 12, इंदौर में 16.4, रतलाम में 3, उज्जैन में एक मिलीमीटर बारिश हुई।

इसके साथ ही प्रदेश में बारिश से छोटी-बड़ी नदियां उफान पर आ गई हैं। जबलपुर में बरगी बांध 94 प्रतिशत भर चुका है। बरगी, बाणसागर जैसे 10 बड़े बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।
कितना गिरा पानी
मध्य प्रदेश में एक जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से पांच अगस्त तक की स्थिति में औसत से 22 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में औसत से 19% अधिक जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 26% अधिक पानी गिर चुका है।
उधर, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक दो दिन तक भारी बारिश से निजात मिल सकती है। मंगलवार को किसी भी जिले में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
यहां बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने सिवनी, बालाघाट,नरसिंहपुर, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, सागर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, पांढुर्णा, मंडला, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, सीधी और सिंगरौली जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications