MP News: मोहन सरकार में प्राइवेट स्कूल पर छापा मार कार्रवाई, रतलाम में बेची जा रही थी बुक्स और यूनिफॉर्म
मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार शिक्षा के प्रति बेहद गंभीर नजर आ रही है, दरअसल, प्राइवेट स्कूल में प्रशासन ने छापा मार कर करीब 5 घंटे तक कार्रवाई की। रतलाम के एक निजी स्कूल में प्रशासन ने रविवार को छापा मारा। यहां पेरेंट्स ने स्कूल परिसर से मनमानी कीमतों पर किताबें और स्कूल यूनिफॉर्म बेचने की शिकायत की थी। इस मामले में डेलनपुर स्थित चेतन्य टेक्नो स्कूल का नाम आया है।
अफसरों ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्कूल में छापा मारा, और दुकान लगाकर बुक्स और यूनिफॉर्म की बिक्री को रोक दिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत अन्य कर्मचारी इस दौरान मौजूद नहीं थे।

छापा मारे जाने के बाद सुबह 11 बजे तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, डीईओ केसी शर्मा, बीआरसी विवेक नागर समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और स्कूल की विभिन्न क्लासरूम्स में जांच की। इसके बाद उन्होंने अवैध बिक्री बंद करने के निर्देश दिए और कार्रवाई की प्रक्रिया शाम तक चलाई गई।
स्कूल के जिम्मेदार कोई भी इस दौरान पहुंचने नहीं आये। रिसेप्शन पर केवल एक कर्मचारी के अलावा तीन से चार अन्य कर्मचारी मौजूद थे। स्कूल के कर्मचारियों को प्रिंसिपल को बुलाने के लिए कहा गया था।
कर्मचारियों ने प्रिंसिपल को बुलाने के लिए कॉल भी किया, लेकिन कार्रवाई चलने तक कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। जब बुक्स जब्त की गईं, उनमें से एनसीईआरटी की कोई बुक नहीं मिली। सभी किताबें महंगी थीं। तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्कूल के माध्यम से अवैध बिक्री हो रही है। इसे विरोध करते हुए अभिभावक स्वेच्छा से बाजार से खरीद सकते हैं।
स्कूल द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान के माध्यम से पेरेंट्स से रुपए लेकर किताबें और यूनिफॉर्म दिए जा रहे हैं। इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। किताबें और यूनिफॉर्म जब्त करके इन्हें जिला शिक्षा अधिकारी को हैंड ओवर किया गया है। इस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने बताया कि स्कूल में एक दुकान लगाकर बुक्स, यूनिफॉर्म, स्वेटर, ब्लेजर और अन्य सामग्री बेची जा रही थी। अभिभावकों को बाजार से इन सामग्रियों को आसानी से खरीदने की सुविधा मिलनी चाहिए, और इसे नियमानुसार व्यवस्थित किया जाना चाहिए। यदि स्कूल प्रबंधन ने नियमों का उल्लंघन किया है, तो उस पर दो लाख रुपए का जुर्माना लग सकता है।
जिस सामग्री को जब्त किया गया, उसमें निम्नलिखित शामिल हैं:
- 346 कार्टून यूनिफॉर्म
- 304 बंडल किताबें
- 62 खुली किताबें
- 12 से 15 कार्टून स्वेटर और ब्लेजर












Click it and Unblock the Notifications