मध्य प्रदेश के युवक का दावा, 10 सेकंड में दौड़ सकता है 100 मीटर

Raisen: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के रहने वाले एक युवक का दावा है कि वह 100 मीटर की दौड़ 10 सेकंड से कम वक्त में पूरी कर सकता है। राहुल साहू नाम के इस युवक का एक विडियो भी सामने आया है जिसमें वह दौड़ लगाते दिख रहे हैं।

Raisen News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके के 19 वर्षीय धावक रामेश्वर गुर्जर का विडियो अभी कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। इसमें दावा किया गया था कि वह 100 मीटर की दूरी 11 सेकंड में पूरी कर लेते हैं।

इसके मध्य प्रदेश के एक रायसेन जिले के एक युवा राहुल साहू का विडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह युवक भी 10 सेकंड से कम वक्त में 100 मीटर की दौड़ लगा लेता है।

Rahul Sahu of Raisen

रायसेन ज़िला मुख्यालय से महज़ 25 किलोमीटर दूर डंडेरा निवासी राहुल साहू जो बिना किसी सुविधाओं के भी लगभग 10 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी करने का दावा कर रहे हैं। जो की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के बराबर है। अब राहुल को तलाश है एक प्लेट्रफार्म की जिसे मुहैया कराने की ज़िम्मेदारी रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने ली है।

साँचेत के पास डंडेरा निवासी राहुल साहू जिनकी दौड़ने की स्पीड किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। दावा किया जा रहा है कि 100 मीटर की दूरी 10 सेकंड में पूरी करने का रिकॉर्ड है और इस रिकॉर्ड को दर्ज भी किया जा चुका है। लेकिन डंडेरा जैसे छोटे से गाँव में रहने वाले अतिथि शिक्षक और एक छोटी से परचून की दुकान चलाने बाले राहुल साहू ने बिना किसी सुविधा के अपने छोटे से गाँव में ही सड़क पर दौड़कर अपनी स्पीड को निरंतर और बेहतर करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन सुविधाओं के अभाव में राहुल जैसी प्रतिभा भी कही छुप कर न रहा जाए।

बहीं ये तो तय है कि अगर राहुल जैसे होनहार दौड़ने खिलाड़ियों को को अगर प्लेटफ़ार्म मिल जाये तो ये देश का नाम रोशन कर सकते है।

वैसे जब इस बारे में रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दूबे से बात की तो उनका कहना है की हम ज़िला प्रसाशन की तरफ़ से और ज़िला खेल अधिकारी से बात करके राहुल को अच्छा प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध करायेंगे जिससे राहुल साहू जिले सहित प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके।

राहुल को गाँव में सभी मिल्खा सिंह के नाम से पुकारते है‌। ग्रामीणों का कहना है कि राहुल बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। अगर उनको सरकार सुविधाये उपलब्ध करा दे तो निश्चित रूप से राहुल जिले का ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन करेगा। आपको बता दे कि राहुल साहू ने बिना किसी सुख सुविधाओं के डंडेरा जैसे छोटे से गाँव में अपनी प्रतिभा को निखारा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+