Indore News: BJP के गढ़ में जीतू पटवारी ने भरी हुंकार, महू में कांग्रेस की ताकत दिखेगी अबकी बार
मध्यप्रदेश के इंदौर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद राजू भदोरिया के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा 27 जनवरी को आयोजित संविधान बचाओ रैली के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उपस्थित कांग्रेसजनों से अपील करते हुये कहा कि 27 जनवरी को महू में आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए पूरी ताकत और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में भाग लेना है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, भाजपा संविधान विरोधी है, जनगणना विरोधी है, भाजपा लगातार संविधान का अपमान कर देश के दलित, गरीब, पिछड़ा और आदिवासी वर्ग पर प्रहार कर रही है। देश में शिक्षा और सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करने पर आमादा है। देश की संपत्ति को बेचने पर आमादा है। संविधान का अपमान करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी महू में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन 27 जनवरी को करने जा रही है, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है भारतीय जनता पार्टी के नेता लोकसभा के अंदर विधानसभा के अंदर जो अपशब्द इस्तेमाल कर रहे हैं, यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी हिटलरशाही, डरा-धमकाकर अपना खुद का संविधान और खुद का राज चलाना चाहती है। जिससे लोकतंत्र को बड़ा खतरा है।
पटवारी ने कहा कि, राहुल गांधी जी ने सामाजिक और राजनीतिक क्रांति के तहत संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर देश की जनता से संविधान बचाने के अपील की, जिसके कारण भाजपा 240 सीटों पर ही सिमट गई। भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी को नहीं बल्कि गोडसे को महान बताती है। भारतीय जनता पार्टी देश के भाईचारे, देश की सप्रभुता और देश की एकता और अखण्ता को समाप्त करना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी में नरेंद्र मोदी को तोता का नाम मिला, भाजपा में सांसद, विधायकों, जनप्रतिनिधियों कोे खरीदने का काम किया किया जा रहा है। देश के संविधान को भारतीय जनता पार्टी द्वारा धता बताया जा रहा है। श्री राहुल गांधी ने देश की जनता से आह्वान किया कि हमें संविधान की रक्षा करनी है। नरेंद्र मोदी ने संसद में खड़े होकर अंबेडकर जी का मजाक उड़ाया, अमित शाह ने अंबेडकर जी का मजाक उड़ाया, देश के लिये यह क्या संदेश देना चाहते हैं? यह वक्तव्य अपने आप नहीं, यह सोची समझी साजिश के तहत अमित शाह द्वारा अंबेडकर जी के बारे में टिप्पणी की गई थी।
पटवारी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने अमित शाह द्वारा अंबेडकर जी के अपमान को गंभीरता से लिया है। कांग्रेस ने देश की आजादी में शहादत दी, देश की उन्नति में अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहेगा।हमारी लड़ाई बापू के सिद्धांत, अंबेडकर जी के सिद्धांत और देश में संविधान की रक्षा की है, जिसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
ये भी पढ़े- Indore News: गोपाल मंदिर में शादी से मचा हड़कंप, कमिश्नर ने कलेक्टर को दिए जांच के आदेश












Click it and Unblock the Notifications