भारत के इतिहास में पहली बार किसानों से टैक्स वसूला जा रहा, उन पर जीएसटी लगा दिया: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने मप्र और केंद्र की भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि मप्र की सरकार किसानों की फसल का सही दाम नहीं देती है। भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहे हैं। उन पर जीएसटी लागू की गई, जबकि हमारी कांग्रेस की सरकारें किसानों के लिए काम करती हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मप्र के शाजापुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं दे रही है। आप लोगर छत्तीसगढ़ के किसानों से जाकर पूछिए कि उन्हें धान की फसल का कितना पैसा मिलता है। हमने जो वादा किया था, 2500 रुपए धान के लिए दिए जाएगे, हमने उसे पूरा करके दिखा दिया। भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहे हैं। उन्होंने जीएसटी लागू किया। हमारी सरकार गरीबों और किसानों के लिए काम करती है।
राहुल गांधी ने कहा कि हमने मप्र, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में किसानों की कर्जा माफी की थी। यहां मप्र में कमलनाथ किसानों की कर्जा माफी करा रहे थे और यहां आपको धोखा देकर बीजेपी वालों ने सरकार की चोरी की थी। उन्होंने कहा कि यहां पर 18 हजार किसानों ने पिछले 18 सालों में आत्महत्या की है। 3 किसान हर रोज मप्र में मरते हैं। ये इनकी सरकार है।
ये लोग चुने हुए कुछ लोगों के लिए काम करते हैं
राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये चुने हुए कुछ लोगों के लिए काम करते हैं। ये पांच काले कानून लाए। किसान इतिहास में पहली बार टैक्स दे रहा है। इनके काले कानून किसानों को दबाने और खत्म करने के ये कानून है। हिन्दुस्तान के सारे किसान इनके खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि हम किसानों के फायदे के लिए कानून लगाए तो मैं पूछता हूं फिर किसान सड़कों पर क्यों है। मोदी कहना चाहते थे कि किसानों को कोई समझ नहीं है। किसान अपने हित को नहीं जानते। वे कहना चाहते थे कि हिन्दुस्तान के दो-तीन अरबपति किसान को फायदा पहुंचाने के लिए काम करते हैं। आप कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल जाइये, हमारी सरकारें गरीबों और कमजोर लोगों के लिए काम करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications