MP: यूनियन कार्बाइड कचरे के खिलाफ प्रदर्शन, 2 युवकों ने खुद पर पेट्रोल डाला, आग लगाई

मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरे को जलाने के खिलाफ हो रहे आंदोलन ने तूल पकड़ लिया है, जहां विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया है। इस बीच कुछ लोगों ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, और आत्मदाह की कोशिश की है।

जानकारी के मुताबिक, पीथमपुर बस स्टैंड पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर लिया, इसके बाद उन्हें जैसे ही खुद को आगे के हवाले किया, वैसे ही पुलिस और अन्य सुरक्षा दलों ने आनन-फानन में आग बुझाते हुए युवकों को तितर-बितर किया है।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 40 साल के बाद यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर लाया गया है, जहां अब पीथमपुर की रामकी कंपनी में इसे नष्ट किया जाएगा। वहीं पीथमपुर में इस कचरे को नष्ट करने पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है, जहां इसे लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।

पीथमपुर में कचरा जलाने को लेकर लगातार युवाओं की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है, जहां बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में युवा विरोध-प्रदर्शन के लिए बैठे हैं. इन युवाओं की मांग है की, भोपाल से आए कचरे को कहीं और जलाया जाना चाहिए।

बस स्टैंड पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में बताया कि, हम ये लड़ाई लंबे वक्त से लड़ रहे हैं, पिछले 4 महिने से हम सड़क पर उतरे हैं। हमने कहा कि, चाहे हमारी जान चली जाए, लेकिन हम इस कचरे का निस्तारण पीथमपुर में नहीं होने देंगे, हमारी लड़ाई है की, इस रामकी वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी को कहीं और ले जाया गया, ऐसी जगह जहां कई किलोमीटर तक कोई रहवासी क्षेत्र ना हो, युवाओं ने बताया कि, औघोगिक कचरे के चलते पहले से ही पीथमपुर में फसलें खराब हो रही है, और यदी अब इस कचरे का यहां निष्पादन हुआ तो पीथमपुर की फसलें तो ठीक नस्लें भी खराब होंगी।

ये भी पढ़े- MP: 'आने वाली नस्लें खराब हो जाएगी...', पीथमपुर में कचरा जलाने से क्या होगा?, युवाओं ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+