MP: स्कूल ने जनरल नॉलेज के एग्जाम में पूछा सैफ-करीना से जुड़ा ये अजीब सवाल, मचा बवाल

भोपाल. 24 दिसंबर: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के निजी स्कूल ने जनरल नॉलेज के प्रश्न-पत्र में एक ऐसा सवाल पूछा गया है। जिससे जिले में बवाल मच गया है। दरअसल खंडवा जिले के एक प्राइवेट स्कूल में क्लास 6 के छात्रों से यह सवाल पूछा गया कि बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे का नाम क्या है। सवाल देखकर छात्रों का सिर घूम गया है। इसके बाद पालक संघ ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की गई है। शिकायत के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

परीक्षा में सवाल देखकर घूम गया छात्रों का दिमाग

परीक्षा में सवाल देखकर घूम गया छात्रों का दिमाग

जानकारी के अनुसार खंडवा के एकेडमिक हाईट पब्लिक स्कूल में कक्षा छठी की टर्म एग्जाम चल रही थी। बच्चों का सामान्य ज्ञान का पेपर था। इसमें एक सवाल ये भी पूछा गया कि करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम क्या है। ये प्रश्न-पत्र जैसे ही परीक्षा से बाहर आया तो बवाल मच गया। इसे लेकर पालक शिक्षक संघ ने घोर आपत्ति जताई है। इस सवाल को प्रश्न पत्र में पूछने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को नोटिस जारी किया है।

बच्चों के पैरेंट्स ने जताई आपत्ति

बच्चों के पैरेंट्स ने जताई आपत्ति

पालक शिक्षक संघ के संरक्षक डॉ. अनीश अरझरे ने कहा कि स्कूल को यदि सवाल पूछना ही था तो देश के महापुरुषों या बलिदानियों को लेकर पूछ लेते। अब क्या बच्चो को यह भी ध्यान रखना होगा कि किस फिल्म स्टार के किस बच्चे का क्या नाम है। इस सवाल पर अब पैरेंट्स ने जिला प्रशासन से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

स्कूल को जारी हुआ नोटिस

स्कूल को जारी हुआ नोटिस

वहीं अब जिला शिक्षा अधिकारी, खंडवा संजीव भालेराव ने पालक शिक्षक संघ की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नोटिस जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि, यदि स्कूल ने इस तरह का सवाल पूछा है, तो कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई करेंगे। इससे पहले भी एमपी में प्रश्न पत्रों में ऐसे बेतुके सवाल पूछे जाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+