भोपाल: सीएम आवास पर राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद का साधना सिंह ने किया स्वागत

भोपाल, 28 मई: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मध्य प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शनिवार को राष्ट्रपति कोविंद ने आरोग्य मंथन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दुनिया ने वैक्सीन के मामले में भारत की जमकर सराहना की है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने प्रथम महिला सविता कोविंद का स्वागत किया।

President Ram Nath Kovinds wife

दरअसल आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद मुख्यमंत्री निवास पहुंचीं। जहां सविता कोविंद का मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने स्वागत किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास पर सविता कोविंद और साधना चौहान की मुलाकात हुई। सीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद (प्रथम महिला) के आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह ने उनका हार्दिक स्वागत, अभिनंदन किया।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के दौरे पर आए राष्ट्रपति शाम को राष्ट्रपति हमीदिया अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद उनका राजभवन में रात्रि विश्राम रहेगा। फिर रविवार को महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना होंगे। वहां पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर में राष्ट्रपति इंदौर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+