शिवराज पर बढ़ा दबाव, RSS से जुड़ा व्यक्ति बना दफ्तर में ओएसडी
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और डॉक्टर मनीष कुमार को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि मनीष इससे पहले देना बैंक भोपाल जोन में ब्रांच मैनेजर थे। इस फैसले के बाद यह साफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दबाव शिवराज पर बढ़ता जा रहा है।
RSS का दबाव या केंद्रीय नेतृत्व!
बावजूद इस बात के कि संघ का दूबाव बढ़ रहा है इसकी भी चर्चा है कि यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर हुआ।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की नरेंद्र मोदी के काम करने के तरीके में यह शामिल है कि वो मंत्रियों के यहां संघ या खुद के भरोसे का अफसर कराते हैं।
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकतर लोगों का कहना है कि नियुक्ति से पहले मनीष की मुलाकात कभी शिवराज नहीं हुई है।
जिन राज्यों में है सरकार...
हालांकि यह मध्य प्रदेश में मनीष की नियुक्ति कोई अनोखा या अकेली नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी की जिन राज्यों में सरकार है वहां संघ की विचारधारा से जुड़े लोगों की नियुक्ति की जा रही है।
ऐसा ही कुछ केंद्रीय मंत्रियों के साथ भी किया जा रहा ताकि इनके कामकाज पर नजर रखी जा सके।
बता दें कि देशभर में 35 लोगों को चुन कर विभिन्न मुख्यमंत्रियों व केंद्रीय मंत्रियों के दफ्तर में नियुक्त किया गया है।
हां! मैं संघ से जुड़ा हूं
मनीष ने 1 सितंबर से ही शिवराज के दफ्तर में काम करना शुरू कर दिया है। बता दें कि मनीष कुछ दिनों पहले ही भोपाल आए हैं। इससे पहले वो छत्तीसगढ़ में 10 साल तक देना बैंक में काम कर रहे थे।
बतौर ओएसडी सीएम कार्यालय में अपनी नियुक्ति पर मनीष ने कहा कि 'हां! मैं संघ के विचारों से जुड़ा हूं। राज्य सरकार ने मांग की तो यहां आया हूं। जो काम मिला है, वो करुंगा।'












Click it and Unblock the Notifications