5 लाख का कर्जदार 7 बच्चों का पिता रातों-रात कैसे बना करोड़पति? राजू ने बताई किस्मत पलटने की कहानी
Raju Gond Diamond Panna Madhya pradesh: मिलिए उस शख्स से, जिस पर 5 लाख का कर्ज है। 6 बेटियों व एक बेटे की बेहतर परवरिश-पढ़ाई की जिम्मेदारी है। इसकी किस्मत ऐसी पलटी कि कर्जदार से रातों-रात करोड़पति बन गया। नाम है राजू गोंड।
राजू गोंड को मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती में बेश्कीमती उज्ज्वल किस्म का हीरा मिला है, जिसकी नीलामी में 80 लाख से एक करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- पन्ना की धरती से निकले हीरों पर किसका हक? जानिए ₹ 200 में रातों-रात अमीर बनने की पूरी प्रोसेस

hindi.oneindia.com से बातचीत में राजू गोंड ने अपना जीवन संघर्ष और किस्मत बदलने की पूरी कहानी बयां की, जिसमें एक दशक का लंबा इंतजार है। पन्ना की खदानों में कड़ी मेहनत है।
राजू गोंड ने बताया कि उनका परिवार पिछले 10 साल से पन्ना की खदानों में हीरे की तलाश कर रहा है, मगर कभी हीरा नहीं मिला। 'अबकी बार हीरा जरूर मिलेगा' वाली उम्मीद के साथ 6 मई 2024 को कृष्णा कल्याणपुर स्थित पट्टी उथली हीरा खदान में आवेदन किया था।
यह भी पढ़ें- Diamond: पन्ना में मिट्टी छानते हुए मजदूर को मिला 1 करोड़ रुपए का हीरा, लेकिन क्या ये पैसे उन्हें मिलेंगे?

राजू गोंड को पहली बार मिला हीरा
राजू गोंड को अपने पिता चुनवादा गोंड के नाम से 20 मई 2024 को खदान पट्टा मिला। दो माह की मेहनत 24 जुलाई को रंग लाई। 10 साल में पहली बार हीरा मिला। खुशी से पूरा परिवार झूम उठा।
पन्ना हीरा कार्यालय के हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि मजदूर राजू को मिला हीरा 19.22 कैरेट का है। यह उज्जवल किस्म का है। इसे कार्यालम में जमा कर लिया गया है। जल्द ही नीलामी में रखा जाएगा। इसकी 80 लाख से एक करोड़ रुपए कीमत मिलने का अनुमान है।

राजू गोंड की रातों-रात करोड़पति बनने की पूरी कहानी किसी सुपरहिट फिल्म सरीखी है। राजू कहते हैं कि उनके पास खुद को बनवाया हुआ घर नहीं है। पीएम आवास योजना में आवंटित घर में रह रहे हैं। अब हीरा मिला है तो खुद को आशियाना बनवाएंगे।
राजू गोंड के भाई राकेश कुमार ने बताया कि छह बेटियां व एक बेटा है। सभी अभी पढ़ रहे हैं। बड़ी बेटी मीना 12वीं कक्षा में है। सबसे छोटा बेटा प्रिंस दूसरी कक्षा में पढ़ रहा है। बच्चों को पालने व पढ़ाई के चक्कर में राजू पर करीब 5 लाख रुपए का कर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications