कांग्रेस नेता के घर पुलिस का छापा, एक साथ मिले इतने जुआरी, मंगानी पड़ी बसें
जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस का एक नेता जुआरियों का अड्डा बना हुआ था। यह तब पता चला जब पुलिस ने यहां छापा मारा और फिर वहां इतनी बड़ी संख्या में जुआरी मिले कि उन्हें पुलिस थाना ले जाने के लिए बस बुलानी पड़ी। मौके से पुलिस ने 60 लाख रुपए के लेनदेन का हिसाब पकड़ा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जबलपुर के हनुमानताल पुलिस थाना इलाके के भानतलैया में कांग्रेस नेता गजेंद्र उर्फ गुज्जू सोनकर का घर है। पुलिस को इत्तला मिली थी। इस पर पुलिस के लगभग 200 जवानों और अधिकारियों ने एक साथ दबिश दी और जुआ खेलने के आरोप में मौके से करीब 60 लोगों को गिरफ्तार किया।
आरोप है कि जुए का संचालन कांग्रेस नेता उर्फ गज्जू सोनकर की तरफ से किया जा रहा था। फिलहाल जुआरी बवाल न करने पाए इसलिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों के थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल को थानें में तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications