Ratlam News: सरकारी अस्पताल में पुलिसकर्मी बनाता रहा वीडियो, लोग एक दूसरे को धन-धन पीट रहे
MP Ratlam News: रतलाम की जिला अस्पताल में उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसके हाथ जो लगा उसे उठाकर एक दूसरे को जमकर मारा। इतना ही नहीं बदमाशों ने फायर एक्सटिंगशर को उखाड़ कर भी मारपीट की। यह मामला शनिवार देर रात 1:00 बजे का बताया जा रहा है।
इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और वीडियो में एक पुलिसकर्मी मारपीट के दौरान वीडियो बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा है कि पुलिस कर्मी मारपीट रोकने की बजाय वीडियो बना रहा है।

शहर की मदीना कॉलोनी में एक परिवार के दो गुटों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार रात को उनके बीच मारपीट हो गई। एक गुट के लोग माणक चौक थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे। घायल को चिकित्सा के लिए एक जवान उसे जिला अस्पताल ले गया। इतने में दूसरे पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे।
दोनों पक्षों में बहस हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। किसी भी पक्ष द्वारा रोका नहीं गया। अस्पताल में मरीज और स्टाफ परेशान हो गए। दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक पक्ष के शौकत, नासिर, और तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के समीर की शिकायत पर अबरार, अंसार, रमजानी, और आसिफ के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
इस घटनाक्रम के दौरान जिला अस्पताल की चौकी में एक ही पुलिस जवान तैनात था। माणक चौक पुलिस थाने का एक अन्य पुलिसकर्मी मेडिकल कराने एक पक्ष के लोगों को लेकर आया था। दोनों ही जवान मारपीट का वीडियो बनाने लगे, लेकिन रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बाद में वायरलेस पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस बल अस्पताल पहुंचा।
उस दौरान, जिला अस्पताल के सीएमएचओ आनंद चंदेलकर ने अस्पताल में हुए हंगामे, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में थाना स्टेशन रोड पर आवेदन देकर शिकायत की है। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है। दो घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।
सीएसपी ने कहा- हम बलवा की धारा भी बढ़ाएंगे
सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया कि पहले माणक चौक थाना क्षेत्र में मारपीट हुई, बाद में दोनों पक्ष अस्पताल में भिड़ गए। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बलवा समेत अन्य धाराएं भी बढ़ाए जाएंगी। दोनों पक्ष के पांच-पांच आरोपी हैं।












Click it and Unblock the Notifications