पीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा का संचालन गुरुवार से, एयर टैक्सी के लिये बुकिंग काउंटर तैयार
MP News: मध्यप्रदेश के रमणीय पर्यटन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिये मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, रीवा, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो को 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट्स के माध्यम से जोड़ने के लिये पीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा का संचालन गुरुवार से शुरू होने जा रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जून को भोपाल एयरपोर्ट पर पीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा के विमान को फ्लैग ऑफ कर रवाना करेंगे। पहली फ्लाइट भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली की होगी। उल्लेखनीय है कि, 14 मार्च, 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के स्टैट हैंगर से पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ किया था।

टिकिट बुकिंग के लिये ऑनलाइन सुविधा हेतु फ्लायओला वेबसाइट डेवलप की गई है, जिसको मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मंत्रालय में लॉन्च किया गया।
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर एवं सुगम बनाने और पर्यटन सुविधाओं में विस्तार करने के लिए लगातार नवाचार किये जा रहे हैं।
पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिये मील का पत्थर साबित होगी। यह पर्यटन क्षेत्र के साथ-साथ उद्योग, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार के लिये भी लाभदायक है।
बुकिंग सुविधा की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि, वायु सेवा की बूकिंग के लिए इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर स्थापित किये जा चुके हैं। फिलहाल, प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिसका विस्तार आने वाले समय मे कुछ और शहरों तक किया जाएगा।
15 जून को ग्वालियर से होगी शुरुआत
हवाई सेवा को प्रदेश के प्रमुख शहरों को जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में 15 जून को ग्वालियर और फिर 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। इच्छुक पर्यटक www.flyola.in पर ऑफर, शेड्यूल और किराया संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications