सागर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर यूं कसा तंज, कहा- आपकी संपत्ति भी छीनना चाहती है
MP News: भाजपा के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 24 अप्रैल को सागर पहुंचे। यहां मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, 'साथियों आपको चोट पहुंचाने के लिए कांग्रेस आपकी संपत्ति भी छीनना चाहती है।'
सागर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस एक्स-रे कराना चाहती है और आपके लॉकर में क्या पड़ा है वे खोज कर निकालेंगे। आपके घर में क्या पड़ा है वो खोज के निकालेंगे। अगर माताओं-बहनों ने थोड़ी पूंजी बचाई होगी और अनाज के डब्बे में रखा होगा तो एक्स-रे करके वे भी निकालेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि लॉकर में रखे गहने और महिलाओं के मंगलसूत्र भी, कांग्रेस सब खोजने में लगेगी। फिर कहती है हम इसे छीन लेंगे और बांट देंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता से पूछा कि आपको ये मंजूर है क्या? पीएम ने कहा कि अगर आपके दो घर है तो एक घर कांग्रेस छीन लेंगी। अगर आपके के पास दो गाड़ियां है तो एक गाड़ी कांग्रेस की सरकार ले लेगी।
कहा कि आपसे ये सब छीन कर कांग्रेस अपने वोट बैंक को देना चाहती है। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने आज एक और पत्ता खोल दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि उनका हिडेन एजेंडा बाहर आया है। आज कांग्रेस ने कहा है कि वह इनहेरिटेंस टैक्स लेगी। मेहनत करके, मुसीबतों को झेल कर जो संपत्ति आपने बचाई है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह आपसे लूट लेगी।
कांग्रेस, भारत के सामाजिक मूल्यों और भारत के सामाज की भावनाओं से कितना कट चुकी है। कांग्रेस को पारिवारिक मूल्यों का अंदाजा नहीं रहा है। सागर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में MP की पहचान बीमारू राज्य की थी, आज वही MP भाजपा सरकार में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है ये मध्य-प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्य-प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई।












Click it and Unblock the Notifications