MP News: इन जिलों में लगेगा सरकारी आवास मेला, इस योजना में मिलेंगे सस्ते मकान
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 प्रारंभ होने जा रही है। कलेक्टर भव्या के आदेश पर सभी नगरीय निकायों में 20 से 26 मार्च तक आवास योजना के आवेदनों के लियें आवास मेलो का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलो में आवास के लिए शेष पात्र हितग्राहियों की योग्यता का परीक्षण कर ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 20 मार्च को खरगोन निकाय में, 21 मार्च को खरगोन, महेश्वर और मण्डलेश्वर में, 24 मार्च को भीकनगांव में, 25 मार्च को सनावद व बड़वाह में, 26 मार्च को बड़वाह, बिस्टान, कसरावद व करही पाडल्या में आवास मेला आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर मित्तल द्वारा सभी निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियो को निर्देशित किया है कि, आवास मेले को व्यापक प्रचार प्रसार कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आवास मेले आयोजित किये जाएं। साथ ही मेले में आने वाले लोगो की योग्यता का परीक्षण कर नियमानुसार ऑनलाइन आवेदन लिए जाएं।
मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दूसरे चरण का सर्वे प्रारंभ हो गया है। पात्र परिवार 31 मार्च तक नाम जुड़वा सकते है। आवास प्लस 2.0 ऐप से सर्वे किया जा रहा है। इसमें हितग्राही स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के द्वितीय चरण के लिए सर्वे प्रारंभ हो गया है।
इसमें पात्र परिवारों के नाम 31 मार्च तक स्थाई प्रतीक्षा सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। योजना अंतर्गत केन्द्रीय मंत्री-मण्डल ने योजना को आगामी पांच वर्ष के लिये वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक की मंजूरी दी है। इस संबंध ने ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने आवास प्लस की सूची को अद्यतन करने के लिए आवास प्लस सर्वे 2024 प्रारंभ किया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे जिले में ग्राम पंचायत में नियुक्त किये गये सर्वेयर सचिव, रोजगार सहायक द्वारा किया जायेगा। सर्वे कार्य आवास प्लस एप-2024 से किया जाएगा। इसमें हितग्राही स्वयं के मोबाइल से भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन आवास प्लस 2.0 ग्रामीण विकास मंत्रालय एन.आई.सी द्वारा निर्मित किया गया है। इस ऐप की लिंक आवास सॉफ्ट पोर्टल https://pmayg.nic.in/infoapp.htm पर भी उपलब्ध है। सर्वे के लिए समस्त जिले, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों एवं नामांकित सर्वेयर को प्रशिक्षण गया है। सर्वे 31 मार्च 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
जनपद पंचायत सेगांव में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 का सर्वे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जा रहा है। पात्र हितग्राही भारत कन्हैया, संजय राजाराम और लखन राजाराम का सर्वे किया गया। 13 मार्च को ग्राम पंचायत सेगांव में जनपद उपाध्यक्ष ओम पाटीदार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ग्राम सरपंच शांतिलाल चौहान, पंचगण हरीश पाठक, धीरज मिश्रा, दिलीप मण्डलोई, सुपड़या कनोजे तथा जनप्रतिनिधियों उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 के तहत पात्र हितग्राही भारत कन्हैया, संजय राजाराम और लखन राजाराम का नाम जोड़ा गया।
ये भी पढ़े- MP News: पुलिस में होगी 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, CM मोहन यादव का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications