Bageshwar dham के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का 'मोर डांस', गुजरात का बताया जा रहा Viral Video
'Peacock Dance' of Pandit Dhirendra Shastri: धार्मिक कथाओं के माध्यम से चर्चित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मोर के साथ डांस करते वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया गया कि पंडित शास्त्री मोर के शौकीन है।

'Peacock Dance' of Pandit Dhirendra Shastri: यूं तो बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपनी कथा और बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। लेकिन अलग तरह के वीडियो के जरिये भी उनकी खूब तारीफ हो रही हैं। जमकर वायरल हो रहे वीडियो में वह मोर के साथ डांस करते दिख रहे है।
मध्य प्रदेश छतरपुर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब अपने नृत्य को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि वह धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा खाली वक्त में वह इसी तरह आनंद लेते है। कभी क्रिकेट भी खेलते है तो कभी पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों के बीच कुछ समय बिताते है।
अब मोर के साथ डांस करते हुए उनका रूप वीडियो के माध्यम से सामने आया हैं। सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा वीडियो गुजरात का बताया जा रहा हैं। जिसमें वह सफेद वस्त्र धारण किए है और खुली जगह में एक मोर अपने पंख फैलाये नजर आ रहा है।
पंडित जी भी अपने दोनों हाथ फैला कर मोर की तरह नृत्य करने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो देखने में ऐसा भी लग रहा है कि जैसे मोर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री के स्पेट्स को फॉलो कर रहा हो। शुरू एक मोर ही नजर आता है, कुछ देर बाद दूसरा मोर भी वहां पहुंच जाता हैं।
हालांकि दूसरा मोर बिना पंख फैलाये ही आसपास घूमता है। शास्त्री डांस करते हुए बीच में मोर के सामने हाथ जोड़ते भी नजर आते हैं। एक मिनट पांच सेकंड के इस वीडियो में पंडित जी के डांस के ऐसे स्टेप्स देख हर कोई हतप्रभ है। क्योकि इससे पहले उनका ऐसा अंदाज किसी ने नहीं देखा।
आपको बता दें कि इन दिनों धीरेंद्र शास्त्री की गुजरात में कथा चल रही हैं। इससे पहले उन्होंने एमपी के बालाघाट जिले में परसवाड़ा में राम वनवासी कथा की थी। कथा के दौरान वह सनातन धर्म की रक्षा के लिए भी अपने भक्तों को संकल्प दिलाते हैं। युवाओं को भी धर्म के प्रति जागरूक करने का प्रयास करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications