पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मिले पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी
Madhya Pradesh News: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन से पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुलाकात की। पटवारी ने कचरा जलाने से संभावित नुकसान पर चिंता जताई। पीसीसी अध्यक्ष ने इसे पीथमपुर और इंदौर के पर्यावरण के लिए खतरनाक बताया। पटवारी ने कहा कि यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने से आने वाली पीढ़ियों को नुकसान होगा।
जीतू पटवारी ने कचरा जलाने से होने वाली नुकसान की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों के जीवन और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ेगा। हलांकि इस मुद्दे पर सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि ये कार्य वैज्ञानिक पद्धति और कोर्ट के निर्देश के बाद किए जा रहे है इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा।

सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह लोगों के जीवन और भविष्य से जुड़ा सवाल है
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा यह लोगों के जीवन और भविष्य से जुड़ा सवाल है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा सुप्रीम कोर्ट का आदेश मान्य है, लेकिन इसका विकल्प खोजना भी जरूरी है। उन्होंने कहा इस पर वैज्ञानिकों से राय लेनी चाहिए और देश के आईआईटी जैसे संस्थानों में चर्चा कर समाधान ढूंढना चाहिए।
सुमित्रा महाजन ने भोपाल गैस त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा वो समय इतना डरावना और खौफनाक था कि उस समय को याद करने पर डर लगता है। यूनियन कार्बाइड का नाम सुनते ही दिल कांप उठता है। भोपाल गैस त्रासदी को याद करते हुए उन्होंने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सबक बताया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा इस पर सामूहिक विचार-विमर्श करना चाहिए। उन्होंने कहा पर्यावरण और मानव जीवन की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications