Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: पराली-नरवाई से किसानों को होगा लाखों का फायदा, कौन खरीदेगा, जानिए

मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले में पराली के सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल निष्पादन की संभावनाएं पता करने के मद्देनजर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का अवलोकन किया गया।

यह इकाईया बॉयोमास ईंधन और सीएनजी उत्पादन संबंधित है। उन्होंने इन इकाइयों में इंदौर जिले में पराली (नरवाई) के सुरक्षित निष्पादन के संबंध में संभावनाएं पता की है।

Indore

उन्होंने कहा कि, इन इकाइयों में कृषि अवशेषों के निष्पादन की बेहतर संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अगर सभी कृषक इन इकाइयों में अपने कृषि अवशेष देंगे तो नरवाई का बेहतर उपयोग होगा और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तथा किसानों को भी दोहरा लाभ मिलेगा। उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

कलेक्टर आशीष सिंह ने अपने भ्रमण की शुरूआत डकाच्या में निर्माणाधीन रिलायंस बॉयो एनर्जी प्लांट के अवलोकन के साथ की। उन्होंने यहां प्लांट के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। बताया गया कि, यह प्लांट मार्च माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट में बॉयोमास ईंधन बनेगा। यह बॉयोमास कृषकों से क्रय किया जाएगा। कलेक्टर आशीष ‍सिंह ने कहा कि इस प्लांट में इंदौर जिले के कृषि अवशेषों(पराली) का भरपूर उपयोग किया जाए। इससे पराली जलाने की कुप्रथा रुकेगी। किसानों को दोहरा लाभ होगा, जहां एक और उनकी उपज का मूल्य तो मिलेगा ही पराली का भी दाम मिलेगा। पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने इस प्लांट में गेहूं की पराली के उपयोग के संबंध में भी प्लांट के अधिकारियों से चर्चा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्लांट में नगर निगम और जिले की ग्राम पंचायतों से निकलने वाले बॉयोमास का भी उपयोग किया जा सकता है। इसी तरह उन्होंने तिल्लौर में बॉयोमास से बनने वाले पैलेट्स और ब्रिकेट्स की औद्योगिक इकाई ममलेश्वर प्लांट को भी देखा। यहां भी बॉयोमास से पैलेट्स और ब्रिकेट्स का निर्माण किया जा रहा है। यहां भी पराली (नरवाई) के सुरक्षित निष्पादन के संबंध में संभावनाएं पता की है।

इसी तरह उन्होंने तिल्लौर में ही राज्य शासन के उद्यानिकी विभाग के सहयोग से संचालित आलू चिप्स निर्माण इकाई श्रुति स्नेक्स प्राईवेट लिमिटेड के प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने उत्पादन की प्रक्रिया को भी देखा और सराहना की है। इसके पश्चात वे ग्राम बिहाडिया में एक प्रगतिशील किसान नन्द किशोर यादव के खेत भी पहुँचे। यहां उन्होंने पॉलीहाउस में की जा रही गुलाब की खेती को देखा।

उन्होंने कहा कि, यह एक लाभदायक खेती है। इस तरह की खेती को जिले में बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके बाद वे सनावदिया ग्राम में समाजसेवी जनक पलटा से मिलने पहुँचे। यहां उन्होंने जनक पलटा द्वारा किये जा रहे कार्यों और नवाचार को देखा। इस दौरान उनके साथ उपसंचालक कृषि एस.एस. राजपूत सहित अन्य अधिकारी भी थे।

ये भी पढ़े- MP News: इन जिलों पर आसमानी खतरा, बे-मौसम बारिश से गेहूं बचाने के लिए किसान रहें तैयार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+