Unique Marriage: थाने में कराई प्रेमी युगल की शादी, पंडित ने पढ़े मंत्र, पुलिस बनी बराती
पन्ना के रैपुरा थाना में एक प्रेमी युगल पहुंचा और टीआई को अपनी प्रेम कहानी सुनाकर बताया कि लड़की के परिजन से उसे घर से निकाल दिया है। टीआई ने गांव वालों को बुलाकर थाने में ही दोनों की शादी कराकर घर भिजवाया।

दरअसल पन्ना जिले में रैपुरा थाना इलाके के प्रेमी युगल सजल और सृष्टि करीब दो साल से एक-दूसरे के प्रेम में थे। परिजन को उन्होंने जानकारी देकर विवाह करने की इच्छा जताई तो अलग-अलग समाजों के होने के कारण परिजन ने इंकार कर दिया। लड़की जब प्रेमी से विवाह करने पर अड़ गई तो उसके परिजन ने घर से निकाल दिया। उसने प्रेमी को बुलाया तो दोनों ने समझदारी दिखाते हुए सीधे थाने का रुख किया और टीआई सुधीर बेगी को सारी कहानी सुनाते हुए मदद मांगी थी। पुलिस ने दोनों की थाने में ही वरमाला कराकर शादी कराई, भगवान को साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे को जीवन शादी चुना। रैपुरा थाने में कराई गई इस अनोखी शादी की पूरे इलाके में चर्चा है।
Recommended Video

पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता, विवाह ही करा दिया
थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने दोनों की कहानी सुनने और हकीकत जानने के बाद संवेदनशीलता दिखाते हुए गांव के कुछ लोगों को थाने बुलवाया और पूछा किया कि क्या किया जाए। सभी ने कहा कि लड़की के परिजन से उन्हें घर से निकाल दिया है। विवाद न बड़े इसके लिए दोनों का विवाह करा दिया जाए। इसके बाद पुलिस ने पुरोहितजी को थाने बुलवाया और परिसर में ही स्थित मंदिर में दोनों की मंत्रोच्चार के साथ वरमाला कराई। रीति-रिवाज से विवाह करा दिया। बताया जाता है कि टीआई सुधीर बेगी ने दोनों को पुलिस वाहन से लड़के के घर भिजवाया और परिजन को भी समझाइश दी है। उनकी थाने के मंदिर में शादी पुलिस द्वारा कराए जाने की बात भी स्पष्ट रूप से बता दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications