Panna News : रास्ते में 108 एंबुलेंस का डीजल खत्म, रास्ते पर हेडलाइट की रोशनी में कराया प्रसव
Bundelkhand के पन्ना जिले में गर्भवती महिला को लेकर जा रही एक 108 बीएलएस एंबुलेंस का डीजल बीच रास्ते में खत्म हो गया। प्रसव पीड़ा से तड़पती प्रसूता का बीच रास्ते पर एंबुलेंस की हेडलाइट की रोशनी में प्रसव कराना पड़ा। करीब दो घंटे तक प्रसूता और नवजात वैसे ही मौके पर बिना इलाज व मदद के रहे।

MP के पन्ना जिले के शाहनगर इलाके में एक प्रसूता को प्रसव पीड़ा के बाद 108 एंबुलेंस को फोन लगाकर बुलाया गया था। महिला को एंबुलेंस क्रमांक- सीजी 04 एनएस 3255 में लेकर उसकी सास व अन्य परिवार की महिलाएं एंबुलेंस में बैठकर अस्पताल के लिए निकले थे। गांव से कुछ किलोमीटर जाकर एंबुलेंस का बीच रास्ते में डीजल खत्म हो गया। गाड़ी को रास्ते में ही रोककर खड़ कर दिया गया। इधर प्रसूता को प्रसव पीड़ा सताने लगी। गाड़ी में वेंटीलेशन न होने के कारण महिलाओं ने उसे वाहन से उतारकर सड़क किनारे पर लिटा दिया। तेज दर्द के कारण घर की महिलाओं ने रास्ते किनारे ही उसका प्रसव कराना पड़ा।

गांव वालों ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने प्रसूता और परिवार की महिलाओं की मदद कर रहे थे। इन्हीं में से एक युवक ने 108 एंबुलेंस सेवा की खस्ता हालत और खटारा गाड़ी का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में सड़क पर खड़ी शाहनगर लोकेशन की एंबुलेंस क्रमांक-सीजी 04 एनएस 3255 और सड़क पर प्रसूता व परिजन और रोता हुआ नवजात बच्चा नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications