Panna News: भाई को बचाने के लिए आदमखोर भालू से भिड़ गया छोटा भाई, डंडे से किया मुकाबला
Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में भाई की जान बचाने के लिए छोटा भाई जंगली भालू से भिड़ गया। छोटे भाई ने भालू पर तब तक वार किए, जब तक जंगली भालू उसके भाई को छोड़कर भाग नहीं गया। हालांकि इस हमले में चरवाहे के चेहरे व गर्दन पर कई जगह जख्म हो गए हैं। उसे अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया गया।
पन्ना जिले में खूंखार भालुओं के द्वारा लोगो पर जानलेवा हमला करने के मामले थमने का नाम नही ले रहे है और आये दिन भालुओं के द्वारा लोगो पर हमला करने के मामले सामने आ रहे है। कुछ ऐसा ही मामला आज फिर देखने को मिला जहां जंगल बकरी चराने गये एक अपाहिज 55 वर्षिय चरवाहे पर खूंखार भालू ने जानलेवा हमला कर दिया किसी तरह भाई ने चरवाहे की जान बचाई।

बताया जा रहा है कि संतोष आदिवासी उम्र 55 वर्ष निवासी चौपरा जो अपने भाई के साथ जंगल बकरी चराने गया था। तभी अचानक घात लगाए बैठे खूंखार भालू ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह चरवाहे के भाई ने उसकी जान बचाई हैं।
घटना के बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी, जानकारी लगने के बाद खून से लतपथ चरवाहे को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना में चरवाहे के कमर, पैर और हाँथ में गंभीर चोटें आई है जिसका उपचार जिला चिकित्सालय पन्ना में जारी है।












Click it and Unblock the Notifications