Panna Diamond: तीन महीने में मजदूर बना करोड़पति, 200 रुपए इन्वेस्टमेंट कर किया ये काम
Panna News: मध्य प्रदेश की रत्नगर्भा पन्ना की धरती में रंक से राजा बनने में समय नहीं लगता है। एक बार फिर यहां यह देखने को मिला। एक मजदूर को गुरुवार को उथली खदान से 32 कैरेट 80 सेंट का बेशकीमती जैम क्वालिटी का हीरा मिला। इस हीरे की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।
सरकोहा के एक खेत में खुदाई के दौरान तीन मजदूरों को हीरा मिला। खेत के मालिक स्वामीदीन पाल ने बताया कि वह हीरा पाकर बहुत खुश है। वह कार्यालय से अनुमति लेकर सरकोहा में 3 महीने पहले अपने खेत में खदान लगाया था।

गुरुवार को दोपहर 12 बजे खुदाई के दौरान हीरा मिला है। इस हीरे में 3 लोग पार्टनर हैं। बता दें कि अब वह रातों-रात करोड़पति हो गया है इस हीरे में तीन पार्टनर हैं और चार माह पूर्व यह खदान सरकोहा ग्राम में लगाई गई थी।
वहीं हीरे को पन्ना के हीरा ऑफिस में जमा कर दिया गया है। अब इसकी नीलामी होगी। इसे ऑप्शन में बेचा जाएगा। 12% की रॉयल्टी काटकर शेष राशि हीरा पाने वाले व्यक्ति को दे दी जाएगी। इसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

इसके पहले भी दो कैरेट 72 सेंट का हीरा जमा हुआ है। आने वाली नीलामी में रखा जाएगा। अभी तक कुल 16 हीरे जमा हुए हैं। इन सभी का वजह 124 कैरेट 39 ग्राम है। बता दें कि इसके पहले भी कई मजदूरों को खुदाई के दौरान हीरा मिल चुका है।
जानकारी मुताबिक पन्ना के सरकोहा इलाके में स्वामीदीन का खेत है। जिसमें वो पिछले 3 महीने से हीरा कार्यालय से पट्टा बनवा कर खदान लगा रखा था। गुरुवार को खदान में हीरे की चाल की सफाई करते समय उसे चमचमाता हुआ जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला। उसने 8×8 का ये खेत 200 रुपए में पट्टे पर लिया था।

इस हीरे में 3 लोग पार्टनर हैं। अब ये हीरा मिलने के बाद वो लोग रातों-रात करोड़पति हो गए हैं। उसने वन इंडिया हिंदी को बताया कि वो किसी तरह से मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। अब ये हीरा मिलने के बाद वो अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा, घर बनाएगा।
अनुपम सिंह हीरा पारखी वनइंडिया हिंदी को बताया पिछले 5 सालों में पन्ना की उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों में यह सबसे बड़ा हीरा है। जो आयोजित होने वाली नीलामी में आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं खेतिहर मजदूर को बड़ा हीरा मिलने पर पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने भी खुशी का इजहार करते हुए बताया कि ग्राम सरकोहा में गरीब किसान स्वामीदीन पाल को उथली हीरा खदान में 32.80 कैरेट का हीरा प्राप्त हुआ है, जिसे आज पन्ना हीरा कार्यालय में जमा कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications