पत्नी की जिद पूरी करने पर रातोंरात मालामाल हो गया पति, हाथ लगी 15 लाख रुपए की यह चीज

पन्ना। पत्नी की जिद के ​चलते एक व्यक्ति रातोंरात मालामाल हो गया। उसे बेशकीमती हीरा हाथ लगा है, जिसमें अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए आंकी जा रही है। बता दें कि मध्यप्रदेश के पन्ना की खदानें इन दिनों यहां के मजदूरों पर मेहरबान हैं। एक सप्ताह में यहां ठेके पर उथली खदान लेने वाले कई मजदूरों को जेम्स क्वालिटी के हीरे मिले हैं। बुधवार को भी यहां एक मजदूर अब्दुल सलीम को खदान से 5 कैरेट 68 सेंट का जेम क्वालिटी का हीरा मिला।

panna man finds diamond worth of 15 lakhs rupees

अब्दुल सलीम ने बताया कि कुछ महीने पहले पत्नी अमरीन सुमेरा के नाम से सरकोहा में खदान लीज पर ली थी। खदान लेने के बाद ही उन्होंने खुदाई शुरू कर दी। करीब छह महीने से कंकड़-पत्थर के अलावा कुछ नहीं निकला। लेकिन, बुधवार को तब उनकी किस्मत खुल गई जब उन्हें हीरा मिला। इस हीरे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

panna man finds diamond worth of 15 lakhs rupees

अब्दुल कहते हैं कि अमरीन की बड़ी तमन्ना थी कि खदान में उसे हीरा मिल जाए। पत्नी की जिद के चलते ही उन्होंने खदान लीज पर ली थी। हीरा पारखी अनुपम सिंह का कहना है कि सरकोहा में एक हफ्ते में तीसरा हीरा मिला है। उन्होंने बताया कि अब्दुल को मिले हीरे की क्वालिटी अच्छी है। हीरे को ऑफिस में जमा कर लिया गया है। विशेषज्ञ इसकी कीमत तय करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+