MP News: आधी रात को हाईवे पर आ गए 5 टाइगर, देखकर लोगों के होश उड़े
पन्ना टाइगर रिजर्व रिजर्व में लोग बाघ देखने जाते हैं, लेकिन बीते रोज कुछ ऐसा हुआ कि लोगों को रात के अंधेरे में बीच सड़क पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे पांच बाघ दिख गए। बाघों को देखकर लोगों के होश उड़ गए...

सोचिए आप रात के घुप्प अंधेरे में सड़क पर तेज गति से चले जा रहे हैं और ठीक सामने एकाध नहीं बल्कि पांच टाइगर नजर आएं तो क्या हालत होगी? ऐसा ही कुछ दृश्य बीते रोज छतरपुर-पन्ना हाईवे पर नजर आया। एक कार चालक को हैडलाइट की रोशनी में सड़क पर एक बाघ खड़ा नजर आया तो उसने तत्काल कार के ब्रेक लगाए। सड़क पर एक भारी-भरकम बाघ गुर्राते हुए सड़क के दोनों तरफ बड़े गौर से देख रहा था। कार में सवार लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Recommended Video
पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-151 अपने चार शावकों के साथ लगभग रोज ही मड़ला रेंज के जंगल, पानी के जलस्रोत, घास के मैदान, घने जंगल और हाईवे, पगडंडियों पर नजर आती है। बीते रोज व पन्ना छतरपुर मार्ग पर शावकों को लेकर सड़क पार कर रही थी, हालांकि इस दौरान वाहनों की आवाजाही को लेकर वह काफी सतर्क थी। जब वाहन रूक गए तो वह बड़े आराम से शावकों को लेकर सड़क पार करते हुए घने जंगल में गुम हो गई।
जंगल के इलाके से परीचित और शिकार के तरीके सिखा रही
दरअसल पन्ना-छतरपुर हाईवे पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन से होकर गुजरता है। यहां जब-तब टाइगर्स का मूवमेंट होता रहता है। लेकिन एक साथ पांच-पांच टाइगर दिख जाएं यह दुर्लभ होता है। दरअसल पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-151 अपने चार शावकों को लेकर जंगल की दुनिया से परीचित करा रही है। वह शावकों को शिकार के तौर-तरीके, जंगल के इलाके से परीचित करा रही है। इसलिए जंगल में वह मड़ला रेंज व आसपास के सारे इलाके में लगभग रोज ही शावकों को लेकर नजर आ जाती है।
पीटीआर में इन दिनों 83 बाघ मौजूद हैं
पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार बाघिन पी-151 और उसके चार शावकों के अलावा पी-141 के भी दो शावक हैं। इनके अलावा टाइगर रिजर्व में शावक, युवा, बुजुर्ग, नर-मादा को मिलाकर करीब 83 टाइगर मौजूद हैं। अलग-अलग रेंज में यह टाइगर जब-तब पर्यटकों को नजर आते रहते हैं। बता दें कि साल 2008-09 में यह अभयारण्य टाइगर विहीन हो गया था। उसके बाद बाघ पुनस्र्थापन के बाद अब 83 बाघ हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications