MP: पंचायत चुनाव महायज्ञ का आख‍िरी चरण पूरा, व‍िजय की अध‍िकृत घोषणा बाकी

सागर, 08 जुलाई। मप्र के सागर ज‍िले में शुक्रवार को त्र‍िस्‍तरीय पंचायत चुनाव के ल‍िए चार व‍िकासखंडों में मतदान संपन्‍न हुआ। उम्‍मीद के मुताब‍िक औसत 79.8 प्रत‍िशत मतदान हुआ है। शहरों के मुकाबले यह कहीं ज्‍यादा है। सबसे ज्‍यादा मतदान राहतगढ और खुरई ब्‍लॉक में 80 फीसदी से अध‍िक हुआ है। मतपत्रों की गणना मतदान स्‍थल पर ही कराई जा रही है, हालांक‍ि प्रत्‍याश‍ियों की जीत की अध‍िकृत घोषणा 13 और 14 जुलाई को की जाएगी।

पचायत चुनाव में अंत‍िम चरण का मतदान पूरा

ज‍िला न‍िर्वाचन कार्यालय से म‍िली जानकारी अनुसार पंचायत न‍िर्वाचन कार्यक्रम के तहत तीसरे और आख‍िरी चरण की वोट‍िंग शुक्रवार को कराई गई है। इसमें कुल 3 लाख 95 हजार 584 मतदाता शाम‍िल हुए। इनमें से 3 लाख 15 हजार 806 मतदाताओं ने अपने मताध‍िकार का प्रयोग किया है। सुबह 7 बजे से दोपहर तक पोल‍िंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से दोपहर मतदान समाप्‍त होने तक लाइनें लगी रहीं। मैदानी स्‍तर पर मतदान केंद्रों पर शांत‍िपूर्ण मतदान कराने के ल‍िए खासी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई थी। इधर कलेक्‍टर अपने सहयोग‍ियों के साथ पूरे समय फील्‍ड में न‍िरीक्षण करते रहे।

शाहगढ में पुरुषों से ज्‍यादा मह‍िला मतदान
शाहगढ व‍िकासखंड में मह‍िला मतदान अध‍िक हुआ है। यहां कुल 86 हजार 845 वोटर में से 67 हजार 520 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें पुरुष में 76.8 तो मह‍िला 78.8 प्रत‍िशत ने वोट डाला है। बाकी व‍िकासखंडों में मह‍िला और पुरुष मतदान में कोई खास अंतर नहीं है, अमूमन एक से दो फीसदी का ही अंतर है।
ज‍िले में कहां क‍ितना मतदान
खुरई - 80.00 प्रत‍िशत
राहतगढ - 81.80 प्रत‍िशत
जैसीनगर - 78.90 प्रत‍ि‍शत
शाहगढ - 77.70 प्रत‍िशत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+