पचमढ़ी सबसे ठंडा और नरसिंहपुर गर्म, भोपाल इंदौर का पारा लुढ़कने से बढ़ने लगी सर्दी; जानिए अन्य इलाकों का हाल

MP ka Mausam: मध्य प्रदेश के मौसम में धीरे - धीरे परिवर्तन आना शुरू हो गया है। जिसकी वजह से रात में ठंड पड़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे ठंड पचमढ़ी तो नरसिंहपुर सबसे गर्म जिला रहा। तो वहीं भोपाल इंदौर में पारा लुढ़कने से सर्दी बढ़ गई है।

Recommended Video

    भोपाल इंदौर का पारा लुढ़कने से बढ़ने लगी सर्दी

    प्रदेश के तापमान में गिरावट की वजह से सुबह शाम लोगों को ठंड भी महसूस हो रही है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों का तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया, हालांकि दिन में मौसम सामान्य रहता है।

    Weather in Madhya Pradesh

    आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी, आज हवा का रुख उत्तरी रहेगा। सबसे ठंडा इलाका पचमढ़ी रहा। यहां 11.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तरी हवाएं चलने से प्रदेश के पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी, उत्तरी हवाओं की वजह से पचमढ़ी, मलाजखंड, अमर कंटक, सहित कई जिलों के मौसम में परिवर्तन होगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

    पिछली रात की बात करें तो ये रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। प्रदेश के लगभग जिलों का तापमान 15 डिग्री रहा, यहां पर 24 घंटे का तापमान 1.6 डिग्री लुढ़का, वहीं प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी के तापमान में फिर गिरावट आई है, यहां का तापमान 11.2 डिग्री हो गया है। जिसकी वजह से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है‌। सिर्फ नरसिंहपुर ही ऐसा रहा जहां का तापमान 20 डिग्री रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+