ओरछा में CM शिवराज ने 'श्री रामराजा लोक' का भूमिपूजन कर आधारशिला रखी
श्री रामराजा लोक (Sri Ramaraja Lok) मप्र की पर्यटन नगरी व बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। श्री रामराजा सरकार मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री रामराजा लोक निर्माण का भूमिपूजन कर आधार शिला रखी। सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक और पीडब्ल्युडी मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ओरछा जिला निवाड़ी में श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए, उसके बाद मंदिर परिसर में बनने वाले श्री रामराजा लोक निर्माण के लिए हवन-यज्ञ पूजन करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गेंती और फावड़ा चलाकर लोक निर्माण का भूमिपूजन किया और आधार शिला रखी। बता दें की महाकाल लोक की तर्ज पर बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में भी भव्य और दिव्य श्री रामराजा लोक तैयार हो रहा है।
176 करोड़ की लागत से तैयार होगा भव्य और दिव्य रामलोक
मप्र में ओरछा में श्री राम लोक की घोषणा करीब 4 महीने पहले की गई थी। 176 करोड़ की लागत से श्री रामराजा सरकार मंदिर परिसर को भव्यता और दिव्यता प्रदान की जाएगी। बता दें कि 81 करोड़ की लागत से मंदिर परिसर में नए निर्माण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
Recommended Video
मप्र में सरकार 11 धार्मिक स्थलों को दिव्य लोक बना रही
- श्री महाकाल लोक उज्जैन (800 करोड़)
- एकात्म लोक ओंकारेश्वर (2200 करोड़) 3.
- श्री हनुमान लोक छिंदवाड़ा (314 करोड़)
- देवी लोक सलकनपुर (200 करोड़)
- श्री रामराजा लोक ओरछा (176 करोड़) 10. नाग लोक बड़वानी (घोषणा)
- राम वनगमन पथ चित्रकूट (100 करोड़)
- अहिल्यानगरी लोक इंदौर (25 करोड़)
- जानापाव लोक महू (10 करोड़)
- श्री हनुमान लोक छिंदवाड़ा (314 करोड़)
- नागलोक बड़वानी (घोषणा)
- शनि लोक ग्वालियर (घोषणा)
- हनुमान लोक भिंड (घोषणा)












Click it and Unblock the Notifications