Opinion: 'विकास पर्व' भाजपा के लिए 'संजीवनी', जनता के लिए 2 लाख करोड़ की सौगातों का महोत्सव

मध्य प्रदेश सरकार 'विकास पर्व' का आगाज कर चुकी है। विधानसभा चुनाव 2023 के ठीक पहले प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पूरे एक महीने तक सरकार और भाजपा संगठन मिलकर राजधानी से तहसील और ब्लॉक स्तर तक जनता के बीच रहेंगे। इस दौरान प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन, जन-सेवा यात्रा, जन-संवाद, हितग्राही सम्मेलन होंगे, नई घोषणाएं भी की जाएंगी।

विकास पर्व भाजपा के लिए संजीवनी, जनता के लिए 2 लाख करोड़ की सौगातों का महोत्सव

'शिव-राज' का 'विकास पर्व' मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त करने वाला आयोजन साबित हो सकता है। भाजपा हमेशा से देशभर में यात्राएं निकालकर जतना के बीच पहुंचती रही है। हर यात्रा का केंद्र से लेकर प्रदेश तक चुनावों में भरपूर लाभ भी मिला है। ​MP में विधानसभा चुनाव 2023 के चंद महीने पहले शिवराज सरकार एक बार फिर विकास पर्व के बहाने यात्राएं, रैली, जनसभाओं की शुरूआत कर चुकी है। जनता से सीधी बात, सहज मुलाकात का फॉर्मूला मतदाताओं के बीच काम तो करेगा ही, सरकार की वापसी का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

विकास पर्व भाजपा के लिए संजीवनी, जनता के लिए 2 लाख करोड़ की सौगातों का महोत्सव


सीएम शिवराज ने की धार से विकास पर्व की शुरूआत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले में नर्मदा तट से प्रदेश भर में विकास पर्व की शुरुआत कर चुके हैं। 16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक प्रदेश के सभी जिलों में विकास पर्व मनाया जाएगा। पर्व के पहले ही दिन शिवराज ने करोड़ों की कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन कर इलाके के किसानों को सिंचाई के लिए सौगात देने का काम प्रारंभ किया है। बता दें कि विकास पर्व के दौरान लोकार्पण/भूमि-पूजन के साथ जन-सेवा यात्रा, जन-संवाद, हितग्राही सम्मेलन भी होंगे।

सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विकास पर्व का उद्देश्य विभिन्न निर्माण कार्यों, विकास गतिविधियों और सभी शासकीय योजनाओं का प्रत्येक पात्र हितग्राही तक लाभ पहुंचाना है। खुद सीएम इस दौरान प्रदेशभर का दौरा करेंगे, कई स्थानों पर रात्रि विश्राम भी करेंगे। उनके रोड-शो भी होंगे।

वे योजनाएं जिन पर विकास पर्व का मुख्य फोकस
विकास पर्व के दौरान विभिन्न योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री भू-अधिकार, दीनदयाल रसोई, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन, जल-जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, संबल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी आदि योजनाओं और महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, स्व-रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन संबंधी योजनाओं के हितग्राही सम्मेलन किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+