OPINION: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एमपी सरकार की बेहतरीन पहल

MP News: मध्य प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करती नजर आ रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती में इसके बुनियादी ढांचे की जितनी अहमियत है, उससे भी कहीं जरूरी सक्षम और पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों का होना महत्वपूर्ण है। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की भरपूर मौजूदगी नजर आने वाली है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए पूरी लगन के साथ जुटे हुए हैं। लेकिन, इसके लिए आवश्यक है कि डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की कोई कमी नहीं रहे। एमपी सरकार ने इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

mp cm mohan yadav

3,000 डॉक्टरों समेत 30,000 स्वास्थ्यकर्मियों की होगी नियुक्ति
राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 30,000 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इनमें से 3,000 तो अकेले डॉक्टर हैं।

मोहन यादव सरकार इस फैसले से मध्य प्रेदश के जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उसके बुनियादी ढांचे के साथ-साथ मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना चाहती है, ताकि प्रदेश की जनता का कल्याण हो सके।

mp cm mohan yadav

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर
एमपी सरकार प्रदेश की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझती है। अगर ज्यादा डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे तो स्वाभाविक रूप से पूरे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी।

दरअसल, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अगुवा बनने की लक्ष्य पर काम कर रहा है, जो अन्य राज्यों के लिए भी नजीर बने। राज्य का ध्यान गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक जनता की आसान पहुंच सुलभ करवाना है।

mp cm mohan yadav

जनता को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने की भी कोशिश
मोहन यादव सरकार न केवल प्रदेश के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की चिंता कर रही है, बल्कि उन्हें इसके बारे में जागरूक बनाए रखने और ज्यादा सक्रिय करने की कोशिशों में भी जुटी हुई है।

प्रदेश सरकार लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रही है। इससे जनता तो स्वस्थ होगी ही, स्वास्थ्य सुविधाओं पर बोझ भी कम होगा।

mp cm mohan yadav

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बेहतर करने पर भी फोकस
इन सबके साथ-साथ राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के भी समयानुकूल विकास पर जोर दिया जा रहा है और साथ ही साथ अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।

प्रदेश सरकार इस प्रयास में जुटी हुई है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी इतना सशक्त कर दिया जाए, जिससे वहां जिला अस्पतालों की तरह ही सुविधाएं उपलब्ध हो जाएं। ग्रामीण इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए यह बहुत ही बेहतरीन पहल है।

mp cm mohan yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+